Lucknow News: महिला सशक्तिकरण के लिए महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निकाली गयी दो पहिया वाहन रैली

Lucknow News:महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिला सशक्तिरण की दो पहिया वाहन रैली का लखनऊ के प्रमुख 1090 चौराहे से शुभारम्भ हुआ। रैली गोमतीनगर होते हुए लखनऊ के पुराने इलाको से गुज़रकर पुनः गोमतीनगर के 1090 चौराहे पर इसका समापन हुआ।

Update: 2023-03-24 13:55 GMT
महिला सशक्तिरण की दो पहिया वाहन रैली (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: लखनऊ के 1090 चौराहे से लेकर पुराने लखनऊ होते हुए पुनः 1090 तक महिला पोलिसकर्मिओ की दो पहिया वाहन रैली आयोजित की गयी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लखनऊ के प्रमुख 1090 चौराहे पर लखनऊ की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा दो पहिया वाहन रैली का आगमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ लखनऊ के सीपी एसबी शिरडकर द्वारा किया गया।

महिला सशक्तिकरण क्या है

महिला सशक्तिकरण द्वारा महिलाओ को शक्तिशाली बनाने का प्रयास किया जाता है जिससे वह अपने जीवन से जुड़े फैसले स्वयं ले सके और परिवार एवं समाज में अच्छे से रह सके। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिये उन्हें सक्षम बनाना महिला सशक्तिकरण कहलाता है। इसमें ऐसी ताकत है कि वह समाज और देश में बहुत कुछ बदल सकें।

रैली का हुआ शुभारम्भ

महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिला सशक्तिरण की दो पहिया वाहन रैली का लखनऊ के प्रमुख 1090 चौराहे से शुभारम्भ हुआ। रैली गोमतीनगर होते हुए लखनऊ के पुराने इलाको से गुज़रकर पुनः गोमतीनगर के 1090 चौराहे पर इसका समापन हुआ।

सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे

इस रैली के कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारीयों ने महिला सशक्तिकरण के बारे में समझाते हुए समाज की सभी महिलाओ का हौसला बढ़ाया। जिससे वह आगे बढ़ सके और समाज के सभी छेत्रो में अपने कीर्तिमान स्थापित करे।

Tags:    

Similar News