Pratapgarh News: एक्शन में आए IPS सतपाल अंतिल, सात निरीक्षक व छह उप निरीक्षक पर गिरी गाज

Pratapgarh News: पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने पुलिस प्रशासन में फिर बड़ा फेरबदल करते हुए सात निरीक्षक व 6 उप निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया। कई निरीक्षकों व एक उप निरीक्षक की थानेदारी छिन गई।

Update: 2024-06-22 16:24 GMT

IPS Satpal Antil (Pic: Newstrack)

Pratapgarh News: पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने शनिवार की शाम को पुलिस प्रशासन में फिर बड़ा फेरबदल करते हुए सात निरीक्षक व 6 उप निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया। निरीक्षकों व एक उप निरीक्षक थानेदारी छिन गई है। 5 थानों के प्रभारी बदल गए हैं। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा उप निरीक्षक ना0पु0 का स्थानान्तरण तात्कालिक प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर किया जाता है। निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित, प्र0नि0 थाना लालगंज से प्रभारी निरीक्षक थाना कन्धई बनाया गया है तो वही निरीक्षक प्रदीप कुमार, प्र0नि0 कन्धई से प्र0नि0 थाना बाघराय बनाया गया है।

निरीक्षक नीरज कुमार यादव, प्र0नि0 क्राइम ब्रांच से प्र0नि0 थाना लालगंज बनाया गया है, उप निरीक्षक राधेश्याम, थानाध्यक्ष दिलीपपुर से थानाध्यक्ष कोहंडौर नियुक्त किए गए हैं। उप निरीक्षक निकेत भारद्वाज, थानाध्यक्ष बाघराय से थाना कोहंडौर उप निरीक्षक बनाया गया है उपनिरीक्षक बनाया गया है। उप निरीक्षक विवेक कुमार मिश्र, थाना कोहंडौर से थानाध्यक्ष दिलीपपुर बनाया गया है, महि0 उप निरीक्षक, प्रीति कटियार थानाध्यक्ष कोहंडौर से पुलिस लाइन्स ट्रांसफर किया गया है।

उप निरीक्षक एहसानुलहक खां, चौकी प्रभारी मदाफरपुर, थाना कोहंडौर से पुलिस लाइन्स ट्रांसफर किया गया है। एसओ महिला प्रीति कटिहार लगातार उनके क्षेत्र से शिकायत मिल रही थी कि थाने पर जाने वाली पीड़ितों की शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा रहा था जिसके चलते एसपी सतपाल अंतिल लापरवाही पाए जाने पर नाराज हुए थे और उसका खामियांजा आज प्रीति कटियार को पुलिस लाइन भेज कर मिला है। एसपी ने फिर से 6 थाना अध्यक्षों को कमान देकर उनके कामकाज को देखकर उन पर भरोसा जताया है।

Tags:    

Similar News