UP News: यूपी में पुजारियों को मिलेगी आर्थिक मदद और कई सुविधाएं

UP News: योजना के तहत 60 साल से ज्यादा उम्र के पुरोहितों को इसका लाभ मिलेगा। उनको राशन सुविधा और हेल्थ कार्ड का लाभ भी दिया जाएगा।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-03 14:36 GMT

UP News ( Social- Media- Photo)

UP News: यूपी सरकार ने प्रदेश के मंदिरों के पुजारियों और पुरोहितों को आर्थिक सहायता के तौर पर मानदेय देने की तैयारी की है। योजना के तहत 60 साल से ज्यादा उम्र के पुरोहितों को इसका लाभ मिलेगा। उनको राशन सुविधा और हेल्थ कार्ड का लाभ भी दिया जाएगा।योजना की तैयारी प्रदेश सरकार के धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से की गई है। बताया जा रहा है कि इसके लिए एक केंद्रीकृत पोर्टल बनाया गया है जिसमें सभी प्रमुख मंदिर और प्राचीन धर्मस्थलों जानकारी होगी।

मंदिरों के पुजारियों और पुरोहितों को मानदेय की योजना के तहत सनातन से जुड़े दूसरें पंथों - जैन और सिखों को भी शामिल किया गया है। जिन भी पुरोहितों को इसका फायदा मिलेगा उसकी सारी जानकारी सरकार के इस पोर्टल में होगी। एक क्लिक पर उनका पूरा डेटा सामने आ जाएगा। योगी सरकार ने पहले ही इस योजना का एलान किया था और इसे लागू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है।


पुजारियों, पुरोहितों की मदद के लिए एक पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके जरिए 60 वर्ष से अधिक आयु के इस वर्ग के लोगों की आर्थिक मदद, चिकित्सकीय सहायता और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रक्रिया तय की जाएगी।राज्य सरकार लगातार मंदिर के जीर्णोद्धार और उनके पुनर्निर्माण पर जोर दे रही है। पिछले कुछ समय में प्रदेश में धार्मिक पर्यटन में भी बढ़ोतरी हुई है।बताया जाता है कि प्रदेश के हर जिले में प्रमुख धर्मस्थलों का चिह्नांकन कर उनकी जानकारी एकत्र की जा रही है। मंदिरों के साथ ही सिख, बौद्ध और जैन धर्म के स्थलों को भी चिह्नित किया जा रहा है। 100 सालों से अधिक पुराने स्थलों को प्राथमिकता दी जा रही है। इनके जीर्णोद्धार की कार्ययोजना पर भी काम हो रहा है।

Tags:    

Similar News