रायबरेली पहुंची प्रियंका ने मीडिया से बनाई दूरी, ट्वीट कर शाह और मायावती पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली सांसद अपनी मां सोनिया गांधी के साथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को पहुंची। मीडिया से दूरी बनाते हुए बुधवार शाम उन्होंने ट्वीट कर गृह मंत्री अमित शाह और बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधा है।

Update: 2020-01-22 15:44 GMT

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली सांसद अपनी मां सोनिया गांधी के साथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को पहुंची। मीडिया से दूरी बनाते हुए बुधवार शाम उन्होंने ट्वीट कर गृह मंत्री अमित शाह और बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 'अजीब दास्तां है ये..कहां शुरू कहां खतम..' को शीर्षक बनाया। उन्होंने आगे लिखा है कि "गृहमंत्रीजी उप्र में उन्हें चुनौती दे रहे हैं जो उनके खिलाफ लड़ने के लिए घर से बाहर तक नहीं निकले और जिन्हें गृहमंत्रीजी को चुनौती देनी चाहिए वे दूसरे प्रदेशों की समस्याओं की बातें कर रही हैं।'' प्रियंका ने आगे लिखा कि उप्र की जागरूक जनता सब समझती है।

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संग आज अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची। फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उनका काफिला सड़क मार्ग से सीधे ऊंचाहार के आरखा पहुंचा जहां उन्होंने पूर्व कांग्रेस विधायक को उनके पुत्र शोक के लिए अपनी संवेदना प्रकट की। दोनों नेताओं ने विधायक परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी के कांग्रेस परिवार उनके साथ है। यहां से निकलने के बाद उनका काफिला सीधे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचा जहां कांग्रेस का प्रशिक्षण चल रहा है।

यह भी पढ़ें...मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ये सरकारी कंपनी होगी बंद, यहां भी लागू होगा GST

यूपी में कांग्रेस को नई ऊर्जा देने के लिए सोनिया और प्रियंका आज और कल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि ये दो बड़े नेता रायबरेली से यूपी की राजनीती को साधने की कोशिश करेंगे। प्रियंका के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू और कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी विधायक अनुराधना मिश्रा उर्फ मोना मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें...CAA प्रदर्शन पर CM योगी का तीखा हमला, कहा- रजाई में सो रहे पुरुष, चौराहे पर महिलाएं

वहीं अपनी सांसद और उनकी बेटी के रायबरेली आने की खबर पाकर शहर कोतवाली क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम समाज की महिलाएं संयुक्त रूप से सीएए और एनआरसी के विरोध में गांधीगीरी पर उतर आई हैं। जिससे जिले का राजनैतिक पारा गर्म होने में ज्यादा समय नही लगेगा।

Tags:    

Similar News