Lok Sabha Election Result: प्रियंका ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल... बोलीं जेल में डाला, मगर आप डरे नहीं

Lok Sabha Election Result: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यूपी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम। मैंने आपको धूप और धूल में कड़ी मेहनत करते हुए देखा, आप झुके नहीं, आप रुके नहीं, कठिन से कठिन दौर में आपने लड़ने की हिम्मत दिखाई।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-06-06 06:03 GMT

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Pic: Social Media)

Lok Sabha Election Result: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। सफलता पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यकर्ताओं के जज्बे को सलाम किया है। प्रियंका गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं के नाम एक संदेश जारी किया है। उन्होने अपने संदेश में कहा कि मुझे गर्व है आप पर और यूपी की जागरूक जनता पर, जिसने इस देश की गहराई और सच्चाई को समझा और हमारे संविधान को बचाने का ठोस संदेश पूरे भारत को दिया।

क्या बोलीं प्रियंका गांधी?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यूपी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम। मैंने आपको धूप और धूल में कड़ी मेहनत करते हुए देखा, आप झुके नहीं, आप रुके नहीं, कठिन से कठिन दौर में आपने लड़ने की हिम्मत दिखाई। आपको प्रताड़ित किया गया, आप पर फर्जी मुक़दमे लगाये गये, जेल में डाला गया, बार-बार नज़रबंद किया गया मगर आप डरे नहीं। कई नेता डर के चले गये, आप टिके रहे।

मुझे गर्व है आप पर और यूपी की जागरूक जनता पर, जिसने इस देश की गहराई और सच्चाई को समझा और हमारे संविधान को बचाने का ठोस संदेश पूरे भारत को दिया।आपने आज की राजनीति में एक पुराना आदर्श फिर से स्थापित किया है- कि जनता के मुद्दे सर्वोपरि हैं, इनको नकारने की क़ीमत भारी होती है। चुनाव जनता का है, जनता ही लड़ती है, जनता ही जीतती है।

कांग्रेस यूपी में इन 6 सीटों पर जीती

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में छह सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रिस ने यूपी में जिन छह सीटों पर जीत दर्ज की है, उनमें सहारनपुर में इमरान मसूद 64,542 वोट से जीते हैं। सीतापुर में राकेश राठौर 89,641 वोट से जीते हैं। वहीं रायबरेली में राहुल गांधी ने 3,90,030 वोट से जीत दर्ज की है। अमेठी में किशोरी लाल 1,67,196 वोट से चुनाव जीते हैं। इलाहबाद में उज्जवल रमन सिंह 58,795 वोट से जीते हैं, जबकि बाराबंकी सीट ने तनुज पुनिया ने 2,15,704 वोट से जीत दर्ज की है।  

Tags:    

Similar News