Ballia News: BJP विधायक सुरेंद्र सिंह के बिगड़े बोल, अखिलेश यादव को औरंगजेब तो ममता बनर्जी को लंकिनी बताया

उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान देते हुए, सपा मुखिया अखिलेश यादव को औरंगजेब और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लंकिनी बताया है।

Report :  Rajiv Prasad
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-07-30 01:06 GMT

बलिया: BJP विधायक सुरेंद्र सिंह 

Ballia News: उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर हैं। अपने नए बयान में उन्होंने सोनिया गांधी को शारीरिक सुख लेने के लिए भारत आने वाली महिला बताया है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की मुखिया नेता जो हैं, उनके अंदर भारतीय संस्कृति है ही नही। वो तो एक शरीर सुख के लिए भारत की धरती पर आने वाली महिला हैं।

बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि सोनिया गांधी आज परोक्ष रूप से भारत की राजनीति की एक ऐसी निर्जीव पार्टी की अध्यक्ष हो गई हैं, जिसका आज भी भारत दंश झेल रहा है। उनका उद्देश्य भारत को मजबूत बनाना नही कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि "चाहे सोनिया जी हों, चाहे राहुल जी हों उन लोगों का संस्कार ही भारतीय नही है, तो जिस नेता का संस्कार ही भारतीय नही है, उसके चिंतन से उसके चरित्र से उसके व्यवहार से भारत का भला होने वाला नही है।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी: फोटो- सोशल मीडिया

विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लंकिनी कहा

इसके बाद विधायक सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लंकिनी कहते हुए कहा कि गुंडई के बल पर ममता बनर्जी चुनाव जीत गई हैं। पर अब लगता है कि प्रजातंत्र में दल नही राजनीतिक सेना बनानी पड़ेगी और जिसकी सेना कमजोर होगी वो प्रजातंत्र पर हॉबी नही हो पायेगा । अब कार्यकर्ता नही राजनैतिक सेना के रूप में कार्यकर्ताओं को काम करना पड़ेगा। टैब जो है रोहिंग्या और मुस्लिम आक्रांताओं को जबाब भारत की धरती पर दिया जा सकता है। लंका फतह होगा लंकिनी मारी जाएगी ।

सपा मुखिया अखिलेश यादव: फोटो- सोशल मीडिया

विधायक सुरेंद्र सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को बताया औरंगजेब

सपा मुखिया अखिलेश यादव को विधायक सुरेंद्र सिंह ने औरंगजेब बताते हुए कहा कि "अखिलेश जी तो शुद्ध रूप से औरंगजेब संस्कृति के हैं जिस तरह से औरंगजेब ने अपने पिता को मारकर कुर्सी पर बैठा था, भारत की प्रजातांत्रिक व्यवस्था में कोई औरंगजेब है तो अखिलेश यादव है अखिलेश, अपने पिता को लातों से मारकर के हटाकर के अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ गया है । तो जो अपने पिता का सम्मान नही कर सकता है वो प्रदेश का सम्मान नही कर सकता।

Tags:    

Similar News