Ballia News:'जनसंख्या नियंत्रण कानून' पर बोले BJP विधायक कहा, 'देर से उठाया गया सबसे अच्छा कदम'

उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया के बैरिया क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि 'जनसंख्या नियंत्रण कानून' देर से उठाया गया सबसे अच्छा कदम है।

Report :  Rajiv Prasad
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-07-25 02:09 GMT

बलिया: बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह

Ballia News: उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया के बैरिया क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर मीडिया से बातचीत में कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून भारत में देर से उठाया गया सबसे अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम कमेटी में अधिकांश लोग जो विदेशी मानसिकता के हैं, उनका मिशन जनसंख्या बढ़ाना है। केवल भारत के प्रजातंत्र पर कब्जा करना है और जिस दिन भारत पर मुस्लिम समाज का कब्जा हो जाएगा उस दिन भारत में न संविधान रहेगा ना भारत में इंसान रहेगा, ना भारत में कोई कानून रहेगा। भारत में केवल इस्लाम रहेगा।

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 'नेहरू के कमजोर चिंतन के कारण इस देश में यह समस्या फैली है, नहीं तो ये देश में समस्या फैली ही नहीं होती। जब दो संस्कृतियों के आधार पर देश का बंटवारा हो गया, जब दो सिद्धांतों के आधार पर देश का बंटवारा हो गया। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि '1947 में नेहरु जी और गांधी जी का पता नहीं कौन सा चिंतन था कि भारत में रहने वाले मुसलमान भारत में रह गए पाकिस्तान के हिंदू पाकिस्तान में मार दिए गए उसकी कोई चिंता नहीं किया।

भारत को हिंदू राष्ट्र हो जाना चाहिए था- विधायक 

उन्होंने कहा कि भारत को संस्कृतियों के आधार पर जब बांटा गया तो भारत उसी समय से हिंदू राष्ट्र हो जाना चाहिए था, लेकिन नहीं हुआ ये दुर्भाग्य की बात है। और जो भी भगवान ना करे कि देश में ऐसी कोई समस्या आए नहीं तो जिस दिन भारत के प्रजातंत्र पर इन लोगों का कब्जा होगा तो भारत, भारत नहीं रहेगा भारत पाकिस्तान की तरह से हो जाएगा। फिर इसको कोई रोकने वाला नहीं होगा मैं तो कभी कभी कहता हूं कि भारत के हिंदू भाइयों जरा मन में विचार करो यदि ईसाई को कारणवश भारत की धरती को छोड़कर जाना पड़ा तो तमाम विश्व में ऐसे देश है जो ईसा मसीह के नाम पर उनको रहने की जगह दे देंगे यदि मुसलमानों को भी यहां से जाना पड़ा किसी कारणवश तो तमाम ऐसे देश है जो अल्लाह हू अकबर बोल कर उनको जगह दे देंगे रहने के लिए लेकिन भगवान ना करें ऐसा हो ऐसे हिंदू मुस्लिम तो भारत के अंग है।

लेकिन विचार करो जरा अपने पुरखो की उस परंपरा पर यदि हिंदुओं को यहां से भगना पड़ा जम्मू-कश्मीर की तरह भगना पड़ा, बंगाल की तरह से भगना पड़ा इस देश से भागना पड़ा तो हिंद महासागर में डूबने के अलावा कोई विकल्प बचने वाला नहीं है। हिंदुओं के पास सिर्फ एक विकल्प होगा कि हिंद महासागर में जाकर डूब जाओ और अपने जीवन लीला को समाप्त कर दो तो इस देश में भारत भूमि हिंदू संस्कृति हिंदुत्व और हिंदू के लिए एक सुरक्षित स्थान है यदि अपने स्थान को भी सुरक्षित रखने का काम हिंदू समाज नहीं करेगा तो मान के चलेगा की आत्मघाती कदम होगा हिंदुओं के लिए भी और हम पुरजोर जनसंख्या नियंत्रण कानून का हम सब समर्थन करते है।

जिस अंग में रोग हुआ हो उस अंग का दवा होना चाहिए- विधायक सुरेंद्र सिंह

मैं तो यहां तक कहता हूं कि जिस अंग में रोग हुआ हो उस अंग का दवा होना चाहिए रोग किस कम्युनिटी में है। अधिकतम बच्चा पैदा करने की संस्कृति किस में है। जिस संस्कृति में अधिकतम बच्चा पैदा करने का चिंतन है रोग विशेष रूप से उस पर लगना चाहिए कानून की अवधारणा उस पर होना चाहिए प्रबुद्ध समाज हिंदू समाज तो ऐसे ही कम बच्चे पैदा करते हैं लोग लेकिन जो जी अंग में बीमारी है उस अंग का इलाज होना चाहिए इसलिए संविधान भी बने तो ऐसा बने कि जो इस बीमारी के शिकार हैं उनका दवा किया जाए।

Tags:    

Similar News