Ballia News: यूपी के मंत्री ने कहा- मुनव्वर राणा को यूपी नहीं देश छोड़ना पड़ेगा

बलिया में यूपी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने विपक्षी दलों के साथ शायर मुनव्वर राणा पर जमकर बरसे।

Report :  Rajiv Prasad
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-07-21 09:19 GMT

मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Ballia News: बलिया में यूपी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने विपक्षी दलों के साथ शायर मुनव्वर राणा पर जमकर बरसे। बसपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या मंदिर को लेकर कांशीराम के दिये गए बयान पर मायावती को पहले माफी मांगनी चाहिए, फिर अपने लोगों को दर्शन के लिए अयोध्या भेजना चाहिए। मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि मायावती दिन में सपने देख रही हैं। जबकि पूरा ब्राह्मण समाज बीजेपी के साथ है। मंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी सिर्फ राजनीतिक पर्यटक हैं। वो डेढ़ साल बाद यूपी में घूमने आई थीं। यहां बारिश और लोगों को देखने के लिए आई थीं। वह बारिश देखने आई थीं। मौसम देखने आए थीं।

उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जो सत्ताधारी पार्टी थी। जो समाजवादी पार्टी उनके साथ गठबंधन करके 105 सीट दी थीं इनको लड़ने के लिए क्या जीत पाईं। केवल सात सीट मिली। इनको अपना आत्मअवलोकन करना चाहिए जो एक परिवार की पार्टी। जो हिंदी विरोधी मानसिकता रखने वाली पार्टी। अभी भी जो उनके सात विधायक हैं जिसमें से उनके पास केवल 5 ही बचे हैं। यह पांच भी बच पाएंगे कि नहीं, इसके लिए उनको प्रयास करना चाहिए, विचार करना चाहिए। पूरे देश से कांग्रेस समाप्त हो गई है। अब राहुल, प्रियंका और सोनिया या आगे जो आने वाले है इनके वंशज अब भी जो भी प्रयास कर लें कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश में कोई वापसी नहीं होने वाली है।

मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने शायर मुनव्वर राणा पर बयान देते हुए कहा कि मुनव्वर राणा को यूपी नहीं देश छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि 1947 में देश बांटने की साजिश के तहत जो मुसलमान देश में रुक गए। उन्हीं में से एक मुनव्वर राणा भी हैं। आनन्द स्वरूप शुक्ला ने कहा कि देश को बांटने की साजिश करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। बल्कि जो भारतीयों के खिलाफ खड़ा होगा वह एनकाउंटर में मारा जाएगा। आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि योगी सरकार ने इस्लामिक माफियाओं को जेल भेजकर उनकी 1200 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

Tags:    

Similar News