Block Pramukh Election 2021: ब्लॅाक प्रमुख के चुनाव में भी अपना दल(एस) ने मारी इंट्री, भाजपा ने दी इतनी सीटें

Block Pramukh Election 2021: अपना दल ने ब्लाॅक प्रमुख के चुनाव में अपने दो उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने अपने कोटों से दो सीटे दी हैं।

Published By :  Deepak Raj
Update: 2021-07-07 16:49 GMT

प्रतिकात्मक तस्वीर(सोशल मीड़िया से ली गई है)

Sonbhadra News: में ब्लॅाक प्रमुख के चुनाव के लिए भी अपना दल(एस) मे दावेदारी प्रस्तुत की है। आपना दल को भाजपा ने दो सीटे दी है वहीं भजपा 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी औऱ दो जगहों पर वो अपना दल(एस) को सहयोग करेगी। वहीं अपना दल एस अन्य जिलों के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

आपको बता दें की जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी अपना दल एस ने इंट्री मार ली है। 10 सीटों में से 8 सीटों पर ही भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। म्योरपुर और बभनी सीट अपना दल एस के लिए छोड़ दी गई है। पहली बार ऐसा होगा जब यहां के चुनाव में अपना दल की भागीदारी देखने को मिलेगी। भाजपा से गठबंधन के बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार यहां चुनावी समर में अपना दल एस की मौजूदगी देखने को मिली थी।

इसके बाद से जीत के लहर पर सवार अपना दल एस राबर्ट्सगंज संसदीय सीट और जिला पंचायत अध्यक्ष अपने पाले में कर चुका है। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद से ही अपना दल एस प्रमुख पद के लिए दावेदारी जता रहा था। सूत्र बताते हैं कि अद एस, गठबंधन कोटे से जिले की चार सीटों पर अपनी उम्मीदवारी मांग रहा था लेकिन दो सीट पर ही सहमति बन पाई। प्रदेश नेतृत्व से इस पर सहमति जताए जाने के बाद बुधवार की शाम 4:30 बजे भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई।

म्योरपुर ब्लाक से मानसिंह गोंड़ गठबंधन प्रत्याशी के रूप में उम्मीदवारी करेंगे

जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने बताया कि करमा से सीमा कोल, कोन से रुबी मिश्रा, घोरावल से दीपक सिंह पटेल, चतरा से शक्ति सिंह पटेल, चोपन से लीला देवी गोंड़, दुद्धी से रंजना चौधरी नगवां से आलोक सिंह, राबर्ट्सगंज ब्लॉक से अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष अजीत रावत को उम्मीदवार बनाया गया है। उधर अपना दल जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने बताया कि म्योरपुर ब्लाक से मानसिंह गोंड़ गठबंधन प्रत्याशी के रूप में उम्मीदवारी करेंगे।


भाजपा के द्वारा जारी की गई ब्लाॅक प्रमुख के उम्मीदवारों की लिस्ट

बभनी ब्लॉक को लेकर केंद्रीय नेतृत्व विचार विमर्श में लगा हुआ है। चर्चा है कि अद एस से बभनी प्रमुख की दावेदारी पूर्व एमएलसी विनीत सिंह के खेमे में जा सकती है। बता दें कि पिछले चुनाव तक जिले में 8 प्रमुख ही चुने जाते थे। कोन और करमा दो नए ब्लॉक के गठन के कारण सीटों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। यहां पहली बार होने वाले प्रमुख चुनाव की उम्मीदवारी महिलाओं के लिए आरक्षित है।

प्रमुख पदों के आरक्षण की है यह स्थिति: नगवां, दुद्धी, बभनी ब्लॉक की सीट अनारक्षित, कोन महिला, चोपन अनुसूचित जनजाति महिला, म्योरपुर अनुसूचित जनजाति, करमा अनुसूचित जाति महिला, राबर्ट्सगंज अनुसूचित जाति, चतरा पिछड़ी जाति महिला और घोरावल ब्लॉक प्रमुख पद की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। बता दें कि जिले में कुल 781 क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं।

Tags:    

Similar News