Ghazipur News: शपथ के बाद बोलीं- जनता को नहीं मिलेगा शिकायत का मौका

गाजीपुर में भाजपा ने दशकों बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी सपा से छीन अपने पास कर लिया है।

Report :  Rajnish Mishra
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-07-12 10:41 GMT

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Ghazipur News: गाजीपुर में भाजपा ने दशकों बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी सपा से छीन अपने पास कर लिया है। अभी तक गाजीपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी सपा के पास ही रहता था। लेकिन इस बार के पंचायत चुनाव में सपा के सारे समीकरण फेल हो गये और इस कुर्सी पर भाजपा का कब्जा हो गया। इस बार के पंचायत चुनाव में एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने जो रणनीति बनाई वो सफल भी हो गया। और इस महिला सीट पर सैदपुर से निर्दलीय जिला पंचायत चुनी गई सपना सिंह को भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा दिया।

सैदपुर से निर्दलीय लड़ी थीं चुनाव

सैदपुर प्रथम से सपना सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ी थीं और इनकी प्रतिद्वंद्वी सपा के पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, अंजना सिंह के बीच कांटे का मुकाबला चला, लेकिन अंततः निर्दलीय प्रत्याशी सपना सिंह ने अंजना सिंह को मात दे दिया। वह सैदपुर प्रथम से निर्वाचित घोषित हुईं। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह शिक्षित भी है। सैदपुर से जिला पंचायत सदस्य सपना सिंह को भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने भाजपा में लाकर एक बड़ा दाव खेल दिया। सपना सिंह भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल की रिश्तेदार भी हैं।

सपना सिंह को निर्दलीय चुनाव जितने के बाद भाजपा एमएलसी विशाल सिंह ने अपने रणनीति के अनुसार सपना सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलवा दी। तभी राजनितिक गलियारे में हलचलें तेज हो गई की जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए टिकट सपना सिंह को ही मिलेगा। हुआ भी यही जैसे ही सपना सिंह सदस्यता ली कुछ ही देर बाद उन्हें भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर मुकेश सिंह की छोटी भाभी भी है।


विकास करने के लिए प्रतिबद्ध

भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा की जनपद के हर गांव में आप को विकास दिखेगा। अब तक जितने भी लोग इस कुर्सी पर बैठे थे वो लोग अपना विकास किये। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। गाजीपुर जनपद की जनता को शिकायत का मौका नहीं दिया जायेगा। सबकी बाते सुनी जायेंगी। हर तरफ काम कराया जायेगा। सपना सिंह ने कहा की भाजपा की सरकार, विकास की सरकार है। गाजीपुर के गांवों में जहां सड़क नहीं होगा वहां सड़क बनाया जायेगा। एक सवाल का जबाब देते हुए सपना सिंह ने कहा की महिलाओं के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं आएंगी उसे तुरंत लागू किया जायेगा। ताकि जनपद की हमारी बहनों को इसका लाभ मिल सके।

सपा की कुशुमलता को भाजपा की सपना सिंह ने दी मात

गाजीपुर जिला पंचायत की कुर्सी पर तीस साल काबिज सपा को इस बार मुंह की खानी पड़ी। इस बार के जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल की रणनीति काम आई और भाजपा तीस सालों बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हो गई। भाजपा की अधिकृ प्रत्याशी व विशाल सिंह चंचल की रिश्तेदार सपना सिंह सपा की अधिकृत उम्मीदवार कुशुमलता को हरा दिया।भाजपा प्रत्याशी सपना सिंह को जहां 47 वोट मिले वहीं कुशुमलता को महज 20 वोटों से संतोष करना पड़ा।

Tags:    

Similar News