Gorakhpur mein Aaj ka Mausam: गोरखपुर में भीषण बारिश का कहर, टूटा 127 साल का रिकॉर्ड, देखें आफत की ये तस्वीरें

Gorakhpur mein Aaj ka Mausam: गोरखपुर में आज गुजरते मानसून में जमकर बरसे बादलों से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। 24 घण्टे में रिकॉर्ड 193 मिली मीटर हुई।

Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-10-02 10:07 GMT

गोरखपुर में भीषण बारिश 

Gorakhpur mein Aaj ka Mausam : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पिछले 24 घंटे में 193 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह आंकड़ा पिछले 127 साल में सबसे ज्यादा है। अक्टूबर महीने में इससे पहले सबसे ज्यादा बारिश 2 अक्टूबर, 1894 में 218.7 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई थी। रिकॉर्ड बारिश (Gorakhpur mein Aaj Barish Hogi) से पहले से ही दुश्वारियों से जूझ रहे गोरखपुर में 100 से अधिक मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं।

सर्वाधिक दिक्कत देवरिया और मेडिकल रोड के दोनों तरफ के मोहल्लों में दिख रही है। खुद जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह और महापौर सीताराम जायसवाल के आवास के पास जलभराव है।

गुजरते मानसून में जमकर बरसे बादलों से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। 24 घण्टे में रिकॉर्ड 193 मिली मीटर हुई। इतनी बारिश के बाद भी राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। अभी 48 घण्टे और बारिश (Aaj Gorakhapur Mein Mausam Kaisa Rahega) का अनुमान जताया जा रहा है।

मानसून सीजन की सबसे अधिक बारिश


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिणी बिहार और पूर्वी यूपी पर सिस्टम शिफ्ट हो गया है।शुक्रवार से शुरू हुई बारिश शनिवार को जारी रहीं। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 193 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह इस मानसून सीजन की सबसे अधिक बारिश है।


इतना ही नहीं, इस अक्टूबर की भी सर्वाधिक बारिश है। अक्टूबर में औसतन 65 से 70 मिलीमीटर बारिश होती है। सिर्फ एक दिन में ही अक्टूबर के औसत से तीन गुना बारिश हो गई है। मूसलाधार बारिश अभी जारी है।


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दक्षिणी व पश्चिमी बिहार में सक्रिय मानसून पूर्वी यूपी की तरफ शिफ्ट हो गया है। जिसके कारण पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी यूपी के बड़े हिस्से में शुक्रवार की शाम से ही बादल छा गए।


शनिवार की सुबह भी बारिश तेज रफ्तार से हुई। शनिवार की सुबह 8:30 बजे तक मौसम विभाग ने 192.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। यह अब तक की सर्वाधिक बारिश है।

मानसून के सीजन में इतनी बारिश को अतिवृष्टि के श्रेणी में माना जाता है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि चक्रवाती सिस्टम के पूर्वी यूपी की तरफ शिफ्ट होने और स्थिर होने की वजह से अनुमान से अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान किया था।

दुकानों में घुसा पानी, लाखों का नुकसान


महेवा मंडी से लेकर राप्ती काम्प्लेक्स में पानी घुसने से दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। महेवा मंडी में 25 लाख रूपये से अधिक का अनाज भीग गया है। कारोबारी राकेश गोयल ने बताया कि मंडी समिति के जिम्मेदारों के वसूली से स्थिति बिगड़ी है। 4 पंप सेट लगाए गए हैं। लेकिन वह बेकार है।

पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। वही असुरन के राप्ती काम्प्लेक्स के 100 से अधिक दुकानों में पानी घुसने से लाखों कीमत का कपड़ा बर्बाद हो गया। देवरिया बाईपास पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सामने शॉपिंग काम्प्लेक्स पूरी तरह डूब गया है।

Tags:    

Similar News