Jaunpur News: सपा नेता राम गोविंद चौधरी का BJP पर हमला, कहा- भाजपा के शासन काल में हर वर्ग परेशान

Jaunpur News: जौनपुर में समाजवादी पार्टी के नेता राम गोविंद चौधरी ने भाजपा पर हमला बोला।

Report :  Kapil Dev Maurya
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-08-02 14:59 GMT
सपा नेता राम गोविंद चौधरी की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) जिले में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता राम गोविंद चौधरी (Ram Govind Choudhary ) ने भाजपा (BJP) पर हमला बोला। राम गोविंद चौधरी ने कहा कि बीजेपी के शासन काल में हर वर्ग के लोंगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं का चीर हरण किया जा रहा है।

आज जिस तरह मंहगाई बढ़ी है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। किसान अपने गेहूं घर में ही रखा हुआ है। उसको सरकार खरीद नहीं रही है। बिचौलिए के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। राम गोविंग चौधरी जौनपुर में सपा नेता रतनसेन सिंह के घर तहसील मड़ियाहूं स्थित ग्राम दमोदरा में एक शोक कार्यक्रम में भाग लेने आये थे।

पंचायत चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों को जनता ने नकारा 

राम गोविंद चौधरी ने पंचायत चुनाव पर बोलते हुए कहा प्रदेश की जनता ने जिस तरह भाजपा के घोषित कैंडिडेट को नकारा है। और समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट को जीत दिलाने का काम किया। लेकिन वहीं भाजपा की सरकार में लोकतंत्र को खत्म करके अपने शासन प्रशासन के गुंडई के बल पर धन और बाहुबल के बल पर प्रमुख जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अनैतिक रूप से कब्जा किया है।

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सपा नेता राम गोविंद चौधरी


राम गोविंद ने कहा स्मार्ट सिटी जिले की घोषणा तक सीएम नहीं कर पाए  

यह जनता अच्छी तरह से समझ रही है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि हमने स्मार्ट सिटी बना दिया है। लेकिन स्मार्ट सिटी का एक भी जिला की घोषणा अभी तक नहीं कर पाए हैं। राम गोविंद ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए बोले की कौन सी स्मार्ट सिटी वह किस जिले को बनाने का काम किए हैं।

राम गोंविद बोले प्रचार से स्मार्ट सिटी नहीं बनती 

आज जनता जानना चाहती है पोस्टर बैनर के माध्यम से प्रचार करने से स्मार्ट सिटी नहीं बनता है। शायद यह बात मुख्यमंत्री जी को जानकारी नहीं है। झूठ की ही बुनियाद पर भाजपा सरकार टीकी है। जहां जनता के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार में दवाई पढ़ाई सिचाईं मुफ्त मिला करती थी। वहीं बीजेपी की सरकार में ये सब खत्म कर दिया।

चौधरी ने कहा विधानसभा चुनाव 2022 में सपा सरकार बनेगी 

उन्होंन कहा कि जनता ने मन बनाया है कि आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेगी। और इस प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगें। योगी बाबा के झूठ की बुनियाद पर बनी सरकार को उत्तर प्रदेश की जनता जान चुकी है आज जिस तरह से महिलाओं का अपमान उत्तर प्रदेश में हो रहा है महिलाओं का चीरहरण या तो महाभारत मे हुआ था या भाजपा की सरकार में हो रहा है।

यह किसी से छुपा नहीं है सरकार ने तो सबका साथ ले लिया मगर विकास भाजपा का कर रही है हर जिलों में करोड़ों करोड़ों की लागत भाजपा का कार्यालय बन रहा है। इन सब चीजों की जांच होनी चाहिए कि इतने पैसे कहां से आए हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, विधायक गण शैलेन्द्र यादव ललई, जगदीश सोनकर, लकी यादव,पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, महासचिव हिसामुद्दीन शाह,प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी,कैलाश यादव, पप्पू रधुवंशी,राकेश मौर्य, आर बी यादव,गोपेश यादव गौरी सोनकर, गामा सोनकर लालचंद यादव,राजेश सिंह रजनी सिंह जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News