Mahant Narendra Giri : महंत नरेंद्र गिरि को के उत्तराधिकारी के नाम पर विवाद, सुसाइड लेटर फर्जी होने का दावा

इससे पूर्व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी को संतों और भक्तों के विशाल समूह के बीच अश्रुपूरित भावभीनी अंतिम विदाई दी गई।

Report :  Syed Raza
Published By :  Shraddha
Update: 2021-09-22 04:40 GMT

नरेंद्र गिरी का आज होने जा रहा अंतिम संस्कार (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)

Mahant Narendra Giri Live : महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी का नाम घोषित करने को लेकर विवाद हो गया है, इसीलिए बलवीर गिरि को उत्तराधिकारी घोषित करने पर फैसला टाल दिया गया है। निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वर की की बैठक 25 सितंबर के बाद होगी, निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वरों की इस बैठक में उत्तराधिकारी घोषित करने पर फैसला किया जाएगा। खास बात यह है कि निरंजनी अखाड़े के सचिव रवीन्द्र पुरी ने सुसाइड लेटर को बताया फर्जी बताया है, जबकि सुसाइड नोट में महंत नरेंद्र गिरि ने बलवीर गिरी को उत्तराधिकारी बनाने को लिखा है, हालांकि रवीन्द्र पुरी ने बलवीर गिरी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उन्हाेंने कहा कि बलवीर गिरी भी निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वर के सदस्य हैं।

इससे पूर्व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी (Narendra Giri) को आज भक्तों के विशाल समूह और साधु संतों की मौजूदगी में अश्रुपूरित नयनों से भावभीनी अंतिम विदाई देते हुए भूसमाधि दे दी गई। इस मौके पर आम आदमी या राजनीति दलों के तमाम प्रतिनिधि गहरे सदमे में थे। नरेंद्र गिरि के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर तमाम राजनेता लोगों ने अपना दुख व्यक्त किया है। इस बीच नरेंद्र गिरि की मौत मामले में अभियुक्त बनाए गए आनंद गिरी और आद्या तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जानते हैं इनके अंतिम संस्कार से जुड़ी कई अपडेट 

Live Updates
2021-09-22 11:36 GMT



2021-09-22 11:23 GMT



2021-09-22 11:19 GMT



2021-09-22 11:03 GMT



2021-09-22 09:27 GMT

प्रयागराज: कुछ ही देर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी का अंतिम संस्कार होगा।



2021-09-22 09:15 GMT

प्रयागराज: मिली जानकारी के अनुसार, महंत नरेंद्र गिरी को कुछ ही देर में भू-समाधि दी जाएगी। महंतों द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है।


2021-09-22 09:07 GMT

प्रयागराज: महंत नरेंद्र गिरि का पार्थिव शरीर बाघम्बरी मठ पहुंच चुका है। उनके पार्थिव शरीर की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।


2021-09-22 07:55 GMT

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी की शव यात्रा संगम तक पहुंच गई है। लोगों की भारी संख्या में उमड़ी भीड़।



2021-09-22 07:21 GMT

कल दोपहर से पुलिस लाइन में हो रही पूछताछ, चारों को हिरासत में रखे जाने की भी है चर्चा। गनर अजय सिंह, मनीष शुक्ला से पूछताछ जारी है। वहीं गनर अभिषेक मिश्रा,विवेक मिश्रा से हो रही पूछताछ। 

Tags:    

Similar News