रायबरेली: तांडव के खिलाफ भड़की आग, भाजपाईयों ने फूंका पुतला और दिया पत्र

मीडिया से बात करते हुए भाजपा नगर इकाई के अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि, तांडव फिल्म के जो भी प्रोड्यूसर हैं, लेखक हैं, उनके कलाकार सैफ अली काम जो भूमिका में हैं उन्होंने हमारे महादेव भोलेनाथ का अपमान किया है।

Update: 2021-01-20 10:22 GMT
रायबरेली: तांडव के खिलाफ भड़की आग, भाजपाईयों ने फूंका पुतला और दिया पत्र (PC: social media)

रायबरेली: अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'तांडव' वेब सीरीज के खिलाफ देश भर में भड़की आग अब सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भी पहुंच गई है। बुधवार को भाजपा नगर इकाई के अध्यक्ष पदाधिकारियों के साथ निकले, और पुतला फूंका। यही नहीं उन्होंने फिल्म निर्माता और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए ज्ञापन दिया। साथ ही साथ सीरीज के एक्टर सैफ अली खान को जूता मारने वालों को 500 रूपए ईनाम देने की बात कही। वहीं हिंदू युवा वाहिनी ने कहा है गर्दन काटकर लाने वालों को बड़ा ईनाम दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:यूपी को मिले नए अधिकारी: 2019 बैच से निकले 150 IPS अफसर, यहां देखें डिटेल

उन्होंने हमारे महादेव भोलेनाथ का अपमान किया है

मीडिया से बात करते हुए भाजपा नगर इकाई के अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि, तांडव फिल्म के जो भी प्रोड्यूसर हैं, लेखक हैं, उनके कलाकार सैफ अली काम जो भूमिका में हैं उन्होंने हमारे महादेव भोलेनाथ का अपमान किया है। इनके खिलाफ हम लोगों ने आज पुतला दहन का कार्यक्रम किया है। हम सरकार से मांग करते हैं कि इनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाए वो कम है। क्योंकि बार-बार हिंदू सनातन धर्म को अपमानित करने का काम किया जाता है। एक बार इनकी हिम्मत हो तो ये अपने इष्टदेव अल्लाह के खिलाफ फिल्म बनाकर दिखाएं। हलाला पर फिल्म बनाकर दिखाएं पूरे देश नही पूरी दुनिया में आग लगा दी जाएगी। इनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाए कि इनकी सात पुश्ते भी याद रखें।

raebareli-matter (PC: social media)

लखनऊ में दर्ज FIR के बाद हजरतगंज पुलिस स्टेशन की एक टीम मुंबई पहुंच गई है

बता दें कि लखनऊ में दर्ज FIR के बाद हजरतगंज पुलिस स्टेशन की एक टीम मुंबई पहुंच गई है। वे आज वेब सीरीज के राइटर, निर्माता, निर्देशक और अमेजन इंडिया के ओरिजिनल कंटेंट हेड से पूछताछ कर सकते हैं। इस टीम को लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अनिल सिंह लीड कर रहे हैं। वेब सीरीज बनाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के पीछे अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ रही है। पुलिस उन लोगों के नाम उजागर करेगी।

ये भी पढ़ें:अजीत सिंह हत्याकांड: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घायल हुए शूटर की हुई पहचान

इस बीच मुंबई के अमेजन ऑफिस के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस वेब सीरीज तांडव के निर्देशक अली अब्बास, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और हेड इंडिया ओरिजिनल कंटेंट अमेजन के अपर्णा पुरोहित के ठिकानों पर जाएगी। आरोपितों से उनके अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी की जाएगी। माना जा रहा है कि जिन लोगों ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने के दृश्य में काम किया है, उनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है।

रिपोर्ट- नरेन्द्र सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News