पत्नी का अवैध रिश्ता: पति ने कर दिया ऐसा हाल, जानकर कांप जाएगा हर दंपती

जानकारी के अनुसार घटना नेहरू नगर क्रासिंग के निकट की है। यहां सोनिया नगर निवासी राजू चौरसिया की दुकान है। कुछ साल पहले उसने नेहा नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था।

Update: 2020-12-21 13:05 GMT
पत्नी का अवैध रिश्ता: पति ने कर दिया ऐसा हाल, जानकर कांप जाएगा हर दंपती (PC:social media)

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सनकी पति ने धर्म पत्नी को अपने गुस्से का शिकार बनाया। पति के किसी महिला से अवैध संबंधो के शक में अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था, लेकिन आज नौबत ये आ गई कि पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से उस समय हमला किया जब वो उसका खाना लेकर दुकान पहुंची थी। घायल पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:सर्दियों में खाएं गुड़ से बनी ये चीज, नहीं होगा सर्दी-जुकाम, बढ़ेगी इम्यूनिटी

जानकारी के अनुसार घटना नेहरू नगर क्रासिंग के निकट की है

जानकारी के अनुसार घटना नेहरू नगर क्रासिंग के निकट की है। यहां सोनिया नगर निवासी राजू चौरसिया की दुकान है। कुछ साल पहले उसने नेहा नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पति के किसी और महिला से संबंध थे नेहा को इसका शक था। आज नेहा अपने पति को जो कि नेहरू नगर क्रासिंग पर फल का ठेला लगाता था खाना देने गई थी। वही पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और राजू ने उस पर हमला बोल दिया। जिससे उसके चेहरे व गले पर चोट आई। आसपास के लोगो की मदद से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है।

raebareli-matter (PC:social media)

ये भी पढ़ें:एक रूपये गुरू दक्षिणा: आरके श्रीवास्तव का शिष्य बना इंजीनियर, मेहनत लाई रंग

वहीं जिला अस्पताल के ईएमओ अतुल पांडेय ने बताया कि महिला पर किसी ब्लेट जैसे हथियार से हमला किया गया है। गाल व गले पर चोट आई है। पीड़िता के पट्टी बांध दी गई है खतरे की कोई बात नही है।

रिपोर्ट- नरेन्द्र सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News