रायबरेली: अपराधियों के हौसले बुलंद, दबंगों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या

शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं लालगंज कोतवाल अरुण सिंह को जानकारी मिलते ही अपनी टीम के साथ अपराधियों को धरपकड़ करते हुए। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Update: 2020-12-05 11:01 GMT
विपक्षीगण द्वारा मिलकर विनय सोनी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारा पीटा। घायल विनय सोनी को उनके परिजनों द्वारा सरकारी अस्पताल लालगंज ले जाया गया

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले दिन ब दिन बढ़ते नजर आ रहे हैं ताजा मामला डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के प्रभार वाले जिले रायबरेली में दबंगो के हौसले बुलंद है। खाकी भी इनके सामने नतमस्तक दिख रही है। गुरुवार रात दो सगे भाई खरीदारी करने के लिए बाजार गए तो वंहा आधा दर्जन दबंगो ने इन्हें रोक लिया और जमकर मारपीट की।

छोटे भाई को बचाने गए भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया। लेकिन शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं लालगंज कोतवाल अरुण सिंह को जानकारी मिलते ही अपनी टीम के साथ अपराधियों को धरपकड़ करते हुए। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह पढ़ें....Azam Khan के विधायक बेटे से होगी 65 लाख की वसूली, जानिए क्या है वजह…

7 लोगों से विवाद

लालगंज क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह की माने तो ये मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र का है। 3 दिसंबर 2020 को राजन उर्फ राज सोनी पुत्र किस्मत चंद सोनी निवासी मोहल्ला शांति नगर कस्बा व थाना लालगंज ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया था कि मेरा भाई विनय गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था तभी रास्ते में विपक्षीगण जिनके यहां शादी का कार्यक्रम था रास्ते में शराब के ठेके के पास विनय तथा विपक्षी मंगे उर्फ अमन आदि 7 लोगों से विवाद होने लगा।

यह पढ़ें....कोरोना का कहर: सरकार ने अमीरों पर लिया बड़ा फैसला, इतने लोग होंगे प्रभावित

 

गाली-गलौज करते हुए मारा पीटा

विपक्षीगण द्वारा मिलकर विनय सोनी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारा पीटा। घायल विनय सोनी को उनके परिजनों द्वारा सरकारी अस्पताल लालगंज ले जाया गया जहां से चिकित्सकों द्वारा उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।वही दबंगो ने मृतक के छोटे भाई से उसकी चेन व खरीदारी के लिए रखे हुए हजारों रुपये लूट लिए। सूचना पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत पंजीकृत किया गया। इलाज के दौरान विनय सोनी उपरोक्त की मृत्यु लखनऊ ट्रामा सेंटर में हो गई जिस पर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्यवाही की है। इस संबंध में नामजद 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिपोर्ट: नरेंद्र सिंह

Tags:    

Similar News