Raebareli News: धड़ल्ले से चल रही बिना लाइसेंस की दुकानें, लगाया गया जुर्माना

Raebareli News: यहां ज़िले भर की ग्यारह गैर लाइसेंसी दुकानों पर 12 लाख का जुर्माना भी हुआ है।

Update:2023-06-04 14:44 IST

Raebareli News: रायबरेली में धड़ल्ले से बिना लाइसेंस की दुकानें चल रही है। एक बार डीएम माला श्रीवास्तव ने टीम बनाकर सिटी मजिस्ट्रेट और खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ संज्ञान लिया। पूरी सब्जी की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया था। मामला रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास बिना लाइसेंस के संचालित खाद्य पदार्थ की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई हुई है।

आइये जाने क्या बोले रायबरेली के एडीएम

एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि यहां ज़िले भर की ग्यारह गैर लाइसेंसी दुकानों पर 12 लाख का जुर्माना भी हुआ है। एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी की अदालत ने यह जुर्माना लगाया है। दअरसल मार्च माह में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अपने अपने इलाकों में खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों के लाइसेंस चेक किये थे। उस दौरान शहर स्थित मशहूर काशी पूड़ी समेत अलग अलग तहसीलों लगभग दो दर्जन दुकानदार लाइसेंस नहीं दिखा सके थे।

कितना लगाया गया जुर्माना

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी को नोटिस भेजी थी। इनमें से 11 दुकानदारों को छोड़कर अन्य ने लाइसेंस बनवा लिया था। जिन ग्यारह दुकानदारों ने तय समय सीमा के भीतर लाइसेंस नहीं बनवाया तो मामला एडीएम प्रशासन की अदालत में चला गया। यहां अलग अलग दुकानों पर अस्सी हजार से लेकर सवा लाख तक का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार कुल 11 दुकानों पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

Tags:    

Similar News