Raebareli News: पर्यटन मंत्री ने किया सभागार का भूमि पूजन, स्वतंत्रता के नायक बेनी माधव बख्श सिंह की स्मृति में निर्माण

Raebareli News: 1857 की क्रांति के महानायक और रायबरेली के गौरव राणा बेनी माधव बख्श सिंह की स्मृति में बनने वाले सभागार का भूमि पूजन पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया।

Update: 2023-08-24 14:32 GMT
बेनी माधव बख्श सिंह की स्मृति में बनेगा सभागार पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया भूमि पूजन: Photo-Newstrack

Raebareli News: 1857 की क्रांति के महानायक और रायबरेली के गौरव राणा बेनी माधव बख्श सिंह की स्मृति में बनने वाले सभागार का भूमि पूजन पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया। वो एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे थे।

राणा बेनी माधव बक्श सिंह पूरे देश के गौरवः पर्यटन मंत्री

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पूरी विधि विधान से सभागार के लिए आवंटित भूमि का शिलान्यास किया। इस दौरान मंत्री जयवीर सिंह ने शिलापट का अनावरण भी किया। मंत्री जयवीर सिंह ने राणा बेनी माधव बक्श सिंह को रायबरेली ही नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता दिलाने के लिए जो कुर्बानी दी है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति को चिर स्थाई बनाने के लिए जिन लोगों ने भी सहयोग किया है, वो बधाई के पात्र हैं।

संस्था ने की थी सभागार बनाने की मांग

राणा बेनी माधव बख्श सिंह समिति पिछले लंबे अरसे से उनकी याद में एक सभागार बनाये जाने को लेकर संघर्ष कर रही थी। पिछले वर्ष सीएम योगी ने रायबरेली पहुंचकर न केवल उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की बल्कि समिति की मांग पर सभागार देने का वायदा भी किया था। सीएम के निर्देश पर ही जिला प्रशासन ने सभागार के लिये ज़मीन चिन्हित की थी और आज उसका भूमि पूजन किया गया। बताते चलें कि राणा बेनी माधव सिंह तत्कालीन अवध क्षेत्र में आने वाले शंकरपुर एस्टेट के शासक थे और 1857 की क्रांति में उन्होंने क्रान्तिकरियों का नेतृत्व किया था। यहां पहुंचे पर्यटन मंत्री इस दौरान राजनीतिक सवालों से बचते रहे।

देश तरक्की के मार्ग पर अग्रसरः जयवीर सिंह

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से उत्साहित मंन्त्री ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश विकास के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जल्द ही भारत विकसशील की श्रेणी से निकलकर विकासित देश की श्रेणी में आ जायेगा। उधर, पर्यटन मंत्री के कार्यक्रम में रायबरेली के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह का शिलापट्ट में नाम न होने से मंत्री जी की नाराजगी भी देखने को मिली। उन्होंने पूछा तो अधिकारियों ने जल्द इसे ठीक करने का आश्वासन दिया।

Tags:    

Similar News