Raebareli News: दिनेश प्रताप सिंह बोले, प्रियंका खुद कहती हैं मैं बुजुर्ग हो गई हूं, मैने कहा तो क्या गलत किया

Raebareli News: प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर दिनेश प्रताप सिंह ने पुरानी बात को दोहराते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस प्रदर्शन का कोई कारण है।

Report :  Narendra Singh
Update:2024-10-21 16:46 IST

Raebareli News ( Pic- Newstrack)

Raebareli News: योगी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह भाजपा के सक्रिय सदस्य की श्रेणी में आ गए हैं। आज भाजपा के ज़िलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने उन्हें सक्रिय सदस्य की उपाधि से नवाज़ा है। राज्य मंत्री ने इस उपाधि के लिए ज़िलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी का धन्यवाद अदा किया है। राज्य मंत्री ने अपने आवास पर मीडिया को बुलाकर जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें दस हज़ार लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने की ज़िम्मेदारी दी गई थी जिसके सापेक्ष उन्होंने 26 हज़ार सदस्य बनाये हैं। वहीं उनके भाई ने 11 हज़ार जबकि बेटे ने 6 हज़ार सदस्य बनाये हैं।

प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर दिनेश प्रताप सिंह ने पुरानी बात को दोहराते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस प्रदर्शन का कोई कारण है। प्रदर्शन जो कर रहे थे वह अपने आप को हाईलाइट करने के लिए कर रहे थे। तीन या चार बार प्रदर्शन हुआ उसमें 6 से अधिक आदमी प्रदर्शन में शामिल नहीं थे। हम इससे प्रियंका गांधी की लोकप्रियता का पता लगा सकते हैं। मुझे नहीं लगता मैंने कुछ गलत कहा था। प्रियंका गांधी खुद सार्वजनिक मंच पर कहती रहती हैं कि मैं बुजुर्ग हो चुकी हूं। मैंने उनको बुजुर्ग कह दिया मैंने कोई गलती नहीं की है। रायबरेली होने के नाते मेरा धर्म कर्तव्य बनता है सामाजिक सेवा में जो आदमी सक्रिय हो वह रायबरेली छोड़कर भागने लग जाए तो हम पूछेंगे जरूर।

अगर प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में आई लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया। अगर नहीं लड़े बिना लड़े भाग गई तो सवाल तो उठेगा ही उठेगा। प्रियंका गांधी ने लुटियंस जोन्स में जन्म लिया वहां से चुनाव नहीं लड़ा, मुरादाबाद में अपनी ससुराल से चुनाव नहीं लड़ा। जो व्यक्ति जहां रहता है राजनीति की शुरूआत वहीं से करता है। अब वह केरल के वायनाड से जाकर चुनाव लड़ रही हैं। मेरा सवाल राजनीतिक था उसका जवाब देना चाहिए था।

Tags:    

Similar News