Raebareli News: डीएम ने रैन बसेरों और अलाव का किया निरीक्षण, भीषण ठंड में जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Raebareli News: जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में रह रहे लोगों से वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शहर में विभिन्न स्थानों पर जलाए जा रहे अलावों का भी निरीक्षण किया।

Report :  Narendra Singh
Update: 2023-12-30 02:10 GMT

रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता (Newstrack) 

Raebareli News: रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शुक्रवार देर रात रैन बसेरों का निरीक्षण कर ठंड से के बचाव के लिए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। उन्होंने रैन बसेरों में रह रहे लोगों से वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शहर में विभिन्न स्थानों पर जलाए जा रहे अलावों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से पूछा कि उन्हें रैन बसेरे में किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी रैन बसेरे में कोई समस्या नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने निर्देश किए कि रैन बसेरों के पास अलाव आदि व्यवस्था भी नियमित रूप से होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने जिम्मेदारों से कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ठंड में कोई भी निराश्रित और गरीब व्यक्ति खुले आसमान के नीचे ना सोए।

डीएम ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल 

रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर ने हाड़ कंपाती ठंड के बीच देर रात रैन बसेरों, रेलवे और बस स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने शहर में जल रहे अलाव की जानकारी ली, साथ ही रेलवे, बस स्टेशन और चौराहे पर जरूरतमंदों को कंबल भी बाँटे। खालसा चौक के पास भी जरूरतमंदों में कंबल वितरित किए गए। देर रात में ठिठुर रहे लोगों ने डीएम के हाथों कम्बल पाकर उनका धन्यवाद भी दिया।


जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के साथ सिटी मजिस्ट्रेट बाबूराम व नायब तहसीलदार ऋषि मिश्रा और राजस्व की टीम में बालेश्वर त्रिवेदी सहित भारी संख्या में राजस्व कर्मियों ने जगह-जगह जाकर कंबल बांटे। डीएम हर्षिता माथुर ने बताया की आज मेरे द्वारा जनपद में कई रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया है, जहां जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। ताकि इस भीषण ठंड में लोग रैन बसेरों में रह सकें। इसके अलावा शहर में विभिन्न जगहों जलाए जा रहे अलावों का निरीक्षण किया गया साथ ही नगर पालिका टीम द्वारा जरूरतमंद लोगों में कंबल का वितरण किया गया है। 



Tags:    

Similar News