Election 2024 : रायबरेली में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले - सपा-कांग्रेस गठबंधन सुपर फ्लॉप साबित होगा

Election 2024 : लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं ने स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को जिताने के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगा दिया है। इसी कड़ी में आज प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है।

Report :  Narendra Singh
Update: 2024-05-11 13:51 GMT

Election 2024 : लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं ने स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को जिताने के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगा दिया है। इसी कड़ी में आज प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रायबरेली को राजनीतिक पर्यटन स्थल बना रखा है। उसे देश की संस्कृित और विरासत से कोई मतलब नहीं है।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज रायबरेली में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लिया। रायबरेली रिफॉर्म क्लब में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कुछ दिन पहले बकरा काटकर पकाने की विधि सीख रहे थे, जबकि सनातन संस्कृति में हम लोग जीव हत्या नहीं करते हैं।

सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया सुपर फ्लॉप

उन्होंने सपा - कांग्रेस गठबंधन को सुपर फ्लॉप बताया। उन्होंने कहा कि रायबरेली में सपा गठबंधन डीरेल हो गया है। यहां एक तरफा बीजेपी जीत रही है। कांग्रेस आपस में लड़ रही है, उनका यहां से लड़ने का मन ही नहीं था, जनता ने उन्हें नकार दिया है। रायबरेली और उत्तर प्रदेश की जनता से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने अखिलेश और राहुल पर तंज कसते हुए इस बार इस जोड़ी को डबल जीरो मिलेगा। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि दिनेश सिंह प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं।

वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पांडे के बेटे प्रतीक राज पांडे ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की मौजूदगी में मंच साझा किया और अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी और शाह के कार्यक्रम को आगे बढ़ाएं और कमल के फूल को जिताएं।

Tags:    

Similar News