Raebareli News: अवैध तरीके से रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Raebareli News: मल वर्ष 2016 में खीरो कस्बा आकर अस्पताल चलाना शुरू किया था। जो वर्ष 2022 में पुरानी बाजार खीरो में मकान खरीद कर रहने लगा। जबकि मनतोष व तनमय 2022 में आकर खीरो कमल के पास रहकर महरानी गंज व भीतर गांव में अपना अस्पताल खोला था।

Report :  Narendra Singh
Update: 2024-04-19 16:32 GMT

Raebareli News (Pic:Newstrack) 

Raebareli News: रायबरेली के खीरो पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बांग्लादेश के रहने वाले चार लोगों को खींरो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें तीन 2022 में खीरो कस्बा में आकर यही बस गए थे। ये लोग खीरो गाँव के भीतरगांव व महरानी गंज कस्बा में प्राइवेट अस्पताल चलाते थे। जबकि एक मौरावां उन्नाव में प्राइवेट अस्पताल चलाता था। चारों अपनी नागरिकता छिपाकर फर्जी तरीके से भारत की नागरिकता के आधार, पैन व पासपोर्ट हासिल कर लिया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पकड़े गए कमल पुत्र दुलाल, मनतोष पुत्र नानत सेन व तनमय पुत्र सफ़न हलधर हालपता पुरानी बाजार खीरों व प्रकाश हलधर पुत्र मुकुंद हलधर मौरावां उन्नाव बांग्लादेश के रहने वाले है। जिनमे कमल ने खीरों कस्बा के अतरहर रोड में, तनमय ने भीतरगांव में मनतोष ने महरानी गंज बाजार में चांदसी दवाखाना खोकर पुरानी बाजार खीरो में मकान बनाकर रहते थे। जबकि प्रकाश ने मौरावां उन्नाव में चांदसी दवाखाना खोलकर रहता था।

रिमांड पर भेजे गए आरोपी

कमल वर्ष 2016 में खीरो कस्बा आकर अस्पताल चलाना शुरू किया था। जो वर्ष 2022 में पुरानी बाजार खीरो में मकान खरीद कर रहने लगा। जबकि मनतोष व तनमय 2022 में आकर खीरो कमल के पास रहकर महरानी गंज व भीतर गांव में अपना अस्पताल खोला था। वही प्रकाश लगभग 30 वर्ष से मौरावां कस्बा में दवाखाना खोलकर रहता था। कमल के पास से खीरो कस्बा के पते से फर्जी तरीके से हासिल किया गया। बांग्लादेश का पासपोर्ट, आधार पैन, बैंक पासबुक, जबकि अन्य दोनों के पास से आधार, वोटर कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस आदि बरामद हुआ है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर एसीजीएम कोर्ट नंबर चार में भेजा। जहां से उन्हें 14 दिन की रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

Tags:    

Similar News