Raebareli: Dinesh Pratap Singh ने गुरु गोविंद पर्यावरणी पार्क का किया लोकार्पण

Raebareli News: राज्यमंत्री दिनेश सिंह ने रायबरेली में गुरु गोविंद सिंह पार्क का लोकार्पण किया है। लोकार्पण के साथ ही 100 फीट ऊँचे झण्डे का झंडारोहण किया।

Report :  Narendra Singh
Update:2024-03-09 15:59 IST

Raebareli Park Inaguration: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने गुरु गोविंद पर्यावरणी पार्क का लोकार्पण किया। पार्क के लोकार्पण के साथ ही पटना साहिब के जत्थेदार सरदार बलवंत सिंह के साथ राज्यमंत्री दिनेश सिंह ने 100 फीट ऊँचे झण्डे का झंडारोहण किया। यह पार्क शहर के सिविल लाइन में बनाया गया है।


पार्क में दिखेगी संसकृति की झलक

रायबरेली को आज ऐसा पर्यावर्णीय पार्क मिला है जहाँ बच्चों, बुज़ुर्गों और महिलाओं के लिए तो बहुत कुछ है। यहाँ रायबरेली की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत भी नजर आएगी। पार्क का नामकरण भी सिक्खों के आराध्य गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर किया गया है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश सिंह के प्रयासों से निर्मित इस पार्क का उद्घाटन करने पटना साहिब गुरुद्वारे के जत्थेदार बलवंत सिंह यहाँ पहुँचे थे। बलवंत सिंह ने पार्क का नामकरण गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर किए जाने को लेकर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

तीन हजार मीटर वाकिंग ट्रैक

पार्क की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि तीन हज़ार मीटर वाकिंग ट्रैक के दोनों ओर जिले से जुड़े हर महापुरुष की प्रतिमा भी स्थापित की गई। बता दें कि आज लोकर्पित गुरुगोबिंद सिंह पर्यावर्णीय पार्क सिविल लाइन में कलेक्टरेट दफ्तर के सामने बनाया गया है। इस पार्क में तीन हज़ार मीटर के वाकिंग ट्रैक के साथ बहुत ही सुंदर फव्वारा, बच्चों के लिए झूले, ओपन थिएटर, योगा पार्क और महिलाओं के लिए वात्सल्य पार्क है, जहाँ गर्भवती महिलाएं योगा कर सकेंगी। राज्य मंत्री ने पार्क के लोकार्पण अवसर पर भावुक होते हुए कहा मैं चाहता तो राजनीतिक लाभ के लिए इसका नामकरण वोटों को ध्यान में रखकर करता लेकिन तब शायद इतना राजनीतिक लाभ मुझे न मिलता जितना गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर नामकरण करके मुझे खुशी मिली है। इस पार्क के प्रवेश द्वार पर लगाया सौ फीट ऊँचा तिरंगा बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करता है। 

Tags:    

Similar News