Raebareli News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

Raebareli News: पुलिस देर रात हनुमानगंज नहरिया के पास में चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान दो संदिग्ध युवक बाइक से आते हुए दिखाई दिए, जिनको पुलिस ने रूकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी और बाइक लेकर भागने लगे।

Report :  Narendra Singh
Update:2023-12-03 10:01 IST

अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश (Newstrack)

Raebareli News: रायबरेली जनपद में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस और बदमाशों के बीच में ये मुठभेड़ देर रात सलोन थाना क्षेत्र के हनुमानगंज नहरिया के पास में हुई है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस देर रात हनुमानगंज नहरिया के पास में चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान दो संदिग्ध युवक बाइक से आते हुए दिखाई दिए, जिनको पुलिस ने रूकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी और बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो अपने आपको पुलिस से घिरा देखकर दोनों बदमाश जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने भी अपनी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग शुरू कर दी जिससे दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई और दोनों जमीन पर गिर पड़े।

पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान दिलीप कुमार वरुवार (29) पुत्र विनोद कुमार दुल्हापुर बवकत थाना धानेपुर जिला गोंडा व राजेश कुमार (40) पुत्र जुगुलदत्त निवासी ग्राम मूडाढिया थाना धानेपुर जिला गोंडा के रूप में हुई। दोनों अंतरराज्यीय बदमाश हैं, जिनके ऊपर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से दो तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल सहित 50  हजार रुपए नगद बरामद किया गया है। मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रायबरेली जिला अस्पताल ईएमओ ने बताया कि पुलिस दो बदमाशों को इलाज के लिए लेकर आई है, जिनमें एक का नाम दिलीप कुमार व दूसरे का नाम राजेश कुमार है। दोनों का इलाज चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि सलमान थाना क्षेत्र के रहने वाले कमलेश कुमार ने 28 तारीख को एक लिखित तहरीर दी थी कि हमारे साथ टप्पे बाजी हो गई है। पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से स्वाट की टीम, स्थानीय पुलिस टीम और सर्विलांस की टीमें लगा दी गयी थीं। 

Tags:    

Similar News