Raebareli News: गंगा एक्सप्रेस वे की मिट्टी में दफन कर दी पत्नी की लाश, हत्या कर भाग गया मुंबई

Raebareli News: मामला लालगंज थाना इलाके का है। यहाँ पूरे मेहेरबान गांव के रहने वाले देवी प्रसाद ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया था कि उनकी विवाहित बेटी पिंकी लापता है और रामपुर गांव निवासी दामाद हम लोगों को गुमराह कर रहा है।

Report :  Narendra Singh
Update:2024-09-28 18:43 IST

Raebareli News

Raebareli News: रायबरेली में एक पति ने फिल्मी स्टाइल में अपनी ही पत्नी की हत्या कर शव को निर्माणधीन गंगा एक्सप्रेस वे के लिए आई मिट्टी में दफना दिया। पति ने पत्नी को दफनाने के बाद ससुराल वालों को फोन कर कहा कि उनकी बेटी को साँप ने काट लिया था। हम लोग इलाज के लिए ले जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई इसलिए उसे प्रवाहित कर दिया। पति इतना सब करने के बाद मुंबई भाग गया। परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी तो एक बार वो भी चकरा गई। हालांकि पुलिस ने सूत्रों का जाल बिछाया तो हत्यारोपी मुंबई में गिरफ्तार हो गया।

मामला लालगंज थाना इलाके का है। यहाँ पूरे मेहेरबान गांव के रहने वाले देवी प्रसाद ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया था कि उनकी विवाहित बेटी पिंकी लापता है और रामपुर गांव निवासी दामाद हम लोगों को गुमराह कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू की तो इलेक्ट्रोनिक एविडेंस और मुखबिरों की सूचना किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रही थी। पुलिस ने पिंकी को तलाश करने की जगह दामाद ऊदल पर फोकस किया तो वो हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने अपने अंदाज़ में ऊदल से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने निशानदेही करते हुए गंगा एक्सप्रेस के लिए लाई गई मिट्टी के नीचे दबे शव को बरामद करा दिया।

पुलिस के मुताबिक ऊदल अपराधी प्रवृत्ती का है और उसने पिंकी से दूसरी शादी की थी। क्रूर मिज़ाज पति ऊदल को पहली पत्नी छोड़ कर जा चुकी थी। उसकी क्रूरता के चलते पिंकी से भी उसका विवाद होता था। बीते चौदह सितम्बर को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद ऊदल ने पिंकी का गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद फिल्मी स्टाइल में एक्सप्रेस वे के लिए खोदी गई मिट्टी में लाश दफनाकर वह मुम्बई भाग गया था। लेकिन कहते हैं अपराध छिपाये नहीं छिपता इसलिए वह पकड़ा गया।

Tags:    

Similar News