जब दर्जनों महिलाओं पर अचानक गिरा 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन तार

ऊंचाहार कोतवाली के पचखरा गांव में खेत मे आधा दर्जन महिलाएं धान की बेलन उखाड़ रही थीं। इसी समय महिलाओं के उपर 11 हजार वोल्ट का तार गिर पड़ा। जिसके बाद महिलाएं  चीखने चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां महिलाओं को तड़पता देख ग्रामीणों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया।

Update:2019-07-13 20:59 IST

रायबरेली: जिले के ऊंचाहार कोतवाली के पचखरा गांव में बड़ी घटना प्रकाश में आई है। खेत में काम कर रही दर्जन महिलाओं पर हाई वोल्टेज तार गिर पड़ा। जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वही पांच महिलाएं बुरी तरह घायल हुई हैं। सभी महिलाओं का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार महिलाओं की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।

खेत में आधा दर्जन महिलाएं धान की बेलन उखाड़ रही थीं

जानकारी के अनुसार ऊंचाहार कोतवाली के पचखरा गांव में खेत में आधा दर्जन महिलाएं धान की बेलन उखाड़ रही थीं। इसी समय महिलाओं के उपर 11 हजार वोल्ट का तार गिर पड़ा। जिसके बाद महिलाएं चीखने चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां महिलाओं को तड़पता देख ग्रामीणों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया।

ये भी देखें : विधायक बेटी और दलित पति के बाद अब अमरोहा की लड़की का देखें ये नया वीडियो

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने एक महिला को मृतका घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों का इलाज शुरू किया। जिनमें चार की हालत नाजुक देख उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया है।

घायलों की पहचान राज पति पत्नी हजारी लाल 55, सोना देवी पत्नी सुंदर लाल 40, राम पति पत्नी अमृतलाल 45, राज वती पत्नी साहब लाल 45 और प्रेमा देवी पत्नी हीरालाल 50 के रूप में हुई है। मृतक महिला की पहचान किसून देवी पत्नी गुरु दीन 50 के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रख वाया है।

ये भी देखें : इस वजह से अखिलेश यादव का उड़ा मजाक, सपा में आक्रोश की लहर

वहीं जिलाधिकारी नेहा शर्मा , एसपी सुनिल सिंह जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का लिया हाल चाल , यह बहुत दुखद घटना है। जो भी दोषी होगा उसके ऊपर कार्यवाही की जायेगी वही उंचाहार विधायक,पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडये जिला अस्पताल पहुंचकर कर घायलों का जायजा का लिया ।

Tags:    

Similar News