Raja Bhaiya Wife: भदरी राजपरिवार में तूफान लाने वाली कौन हैं भानवी सिंह, आइये जाने इनके बारे में

Raja Bhaiya Wife Bhanvi Singh Profile: राजा भैया इन दिनों सियासी वजहों से नहीं बल्कि अपने पारिवारिक कलह को लेकर खबरों में हैं। खासकर उनकी पत्नी भानवी सिंह ने जिस तरह के गंभीर आरोप उनपर लगाए हैं, उसने सनसनी मचा दी है।

Update: 2023-09-01 11:29 GMT
Raja Bhaiya Wife Bhanvi Singh (Pic: Social Media)

Raja Bhaiya Wife Bhanvi Singh Profile: बाहुबली राजनेता रघुराज प्रताप सिंह अपने तेवर और अंदाज को लेकर मीडिया में अक्सर आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। वह उत्तर प्रदेश के उन गिने-चुने बाहुबलियों में शुमार हैं, जिनका वर्चस्व 90 के दशक से लेकर आज तक सियासत में बरकरार है। राजा भैया इन दिनों सियासी वजहों से नहीं बल्कि अपने पारिवारिक कलह को लेकर खबरों में हैं। खासकर उनकी पत्नी भानवी सिंह ने जिस तरह के गंभीर आरोप उनपर लगाए हैं, उसने सनसनी मचा दी है।

पति-पत्नी के बीच रिश्तों में आई दरार के कारण यूपी के दो राजपूत रियासतों के बीच भी तनाव की बात कही जा रही है। एक मशहूर राजनीतिक शख्सियत की पत्नी होने के नाते भानवी सिंह को जबरदस्त मीडिया कवरेज मिल रहा है। उनकी बयानों को खूब चलाया जा रहा है। दोनों पति-पत्नी के बाद दिल्ली के साकेत कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। तो चलिए एक नजर भानवी सिंह के अब तक के सफर पर डालते हैं।

कौन हैं भानवी सिंह ?

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की तरह भानवी सिंह भी एक राजपरिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 10 जुलाई 1974 को बस्ती राजघराने में हुआ था। वह बस्ती के राजा के छोटे बेटे कुंवर रवि प्रताप सिंह की चार बेटियों में तीसरे नंबर की बेटी हैं। उन्होंने आठवीं तक की पढ़ाई बस्ती में ही की, इसके बाद मां मंजूल के साथ लखनऊ चली गईं।

साल 1995 में प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से उनकी शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद 1996 में भानवी सिंह ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था, जिनमें से एक की किसी कारणवश मौत हो गई। एक साल बाद यानी 1997 में भानवी ने एक और बेटी को जन्म दिया। 2003 में वह जुड़वा बेटों की मां बनीं। साल 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान राजा भैया दायर हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 13.64 करोड़ की संपत्ति और उनकी पत्नी भानवी सिंह के पास 6.08 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।

राजा भैया के भाई के खिलाफ दर्ज करवा चुकी हैं केस

भानवी सिंह का उनके पति राजा भैया के भाई यानी देवर अक्षय प्रताप सिंह के साथ भी मामला बिगड़ा हुआ है। अक्षय प्रताप सिंह एमएलसी भी हैं और रिश्ते में राजा भैया के चचेरे भाई लगते हैं। भानवी सिंह ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का एफआईआर दिल्ली पुलिस में दर्ज करवाया था। हालांकि, इस विवाद में राजा भैया ने पत्नी की बजाय अपने चचेरे भाई अक्षय प्रताप का साथ दिया था। बताते हैं कि दोनों पति-पत्नी के बीच संबंध के बिगड़ने की शुरूआत यहीं से हुई। एमएलसी अक्षय प्रताप भी भानवी पर भाई-भाई के बीच दरार डालने की कोशिश करने का आरोप लगा चुके हैं।

भानवी के राजा भैया पर गंभीर आरोप

कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर पत्नी भानवी सिंह ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। बकौल भानवी राजा भैया का कोलकाता की एक महिला पत्रकार के साथ अवैध संबंध था। जिसको लेकर अक्सर उनका पति से विवाद होता रहता था। भानवी यहीं नहीं रूकीं उन्होंने इससे भी बड़ा गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजा भैया का उनकी छोटी बहन साध्वी सिंह से भी संबंध थे। जिसके चलते वो प्रेग्नेंट भी हो चुकी थी और उसका गर्भपात करवाया गया था।

Tags:    

Similar News