Raja Bhaiya से तलाक पर पत्नी भानवी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- नहीं दूंगी डिवोर्स...किया सनसनीखेज खुलासा

Raja Bhaiya Wife Bhanvi Singh: यूपी की राजनीति के चर्चित चेहरा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राज भैया अपने पारिवारिक रिश्ते को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। उन्होंने अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक लेने के लिए दिल्ली के साकेत कोर्ट में अर्जी दी है। अब इस मामले में भानवी सिंह ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।

Update: 2023-08-28 13:55 GMT
Raja Bhaiya Wife Bhanvi Singh (Social Media)

Raja Bhaiya Divorce: उत्तर प्रदेश की राजनीति के कद्दावर चेहरा और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह (Raghuraj Pratap Singh) उर्फ राजा भैया इन दिनों अपने बिखरे वैवाहिक संबंध को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। उनकी पत्नी भानवी सिंह (Bhanvi Singh) ने सोमवार (28 अगस्त) को विस्फोटक खुलासा किया। भानवी ने पति, पत्नी और वो...पर से पर्दा उठाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भानवी ने बताया कि उनके पति राजा भैया के एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं।

गौरतलब है कि, राजा भैया और भानवी सिंह के बीच तलाक (Raja Bhaiya Divorce) का मामला अदालत में है। भानवी सिंह ने इसी मामले में अपने जवाब कोर्ट में दाखिल किए। मीडिया में आ रही ख़बरों के अनुसार, अपने जवाब में भानवी सिंह ने पति रघुराज प्रताप सिंह पर कई संगीन आरोप लगाए।

भानवी बोलीं-...लेकिन तलाक नहीं दूंगी'

TOI की खबर के अनुसार, राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने सोमवार को सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, कोलकाता की एक टीवी पत्रकार के साथ उनके पति राजा भैया के अवैध संबंध (Raja Bhaiya Illicit Relation) हैं। भानवी के ये भी आरोप हैं कि राजा भैया अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे। एक बार तो बात हद से बाहर चली गई। अधिक चोट की वजह से भानवी को अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। हालांकि, भानवी सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह राजा भैया को तलाक नहीं देंगी। इस पूरे मामले पर उन्होंने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

टूटते रिश्ते पर पहली बार प्रतिक्रिया

भानवी सिंह और राजा भैया के टूटते रिश्तों की खबर काफी दिनों से चर्चा में है, लेकिन पहली बार भानवी अपने रिश्ते को लेकर प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने साकेत कोर्ट पहुंचकर पहला लिखित जवाब दायर किया। जिसमें उन्होंने बताया है कि वो अपने पति रघुराज प्रताप सिंह को तलाक नहीं देंगी। जवाब में राजा भैया द्वारा कथित तौर पर मारपीट का भी जिक्र है। ज्ञात हो कि, तलाक का मामला राजा भैया की तरफ से दायर किया गया है। जवाब दाखिल करने के लिए अदालत ने भानवी को 17 अक्टूबर तक का समय दिया था। ये मामला पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश शुनाली गुप्ता (Shunali Gupta) की कोर्ट में है।

2020 से घर में प्रवेश पर रोक

भानवी सिंह ने इससे पहले दावा किया था कि, उनके पति राजा भैया ने कई बार मारपीट की। उन्हें धमकाया भी था। भानवी का आरोप रहा है कि सितंबर, 2020 से ही राजा भैया ने उन्हें घर में आने से मना कर रखा है। उनके घर में प्रवेश पर प्रतिबंध है।

1995 में हुई थी शादी, दोनों के चार बच्चे हैं

रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) की भानवी सिंह के साथ शादी 1995 में हुई थी। शादी के समय राजा भैया 25 वर्ष के थे, जबकि भानवी 20 साल की थीं। दोनों के चार बच्चे हैं। हाल के कुछ वर्षों में दोनों के रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स में खटास की वजह अवैध रिश्ता बताया जा रहा है। इस बीच भानवी सिंह राजा भैया से अलग होकर अपने दिल्ली स्थित आवास पर रहने लगी थीं।

Tags:    

Similar News