राम सबके हैं और सब में हैं, जीवन का ऐसा कोई पहलू नहीं है, जहां प्रेरणा न देते हों: पीएम मोदी

तुलसी के राम सगुण राम हैं, तो नानक और कबीर के राम निर्गुण राम हैं। भगवान बुद्ध भी राम से जुड़े हैं तो सदियों से ये अयोध्या नगरी जैन धर्म की आस्था का केंद्र भी रही है। राम की यही सर्वव्यापकता भारत की विविधता में एकता का जीवन चरित्र है।

Update: 2020-08-05 09:18 GMT

लखनऊ: तुलसी के राम सगुण राम हैं, तो नानक और कबीर के राम निर्गुण राम हैं। भगवान बुद्ध भी राम से जुड़े हैं तो सदियों से ये अयोध्या नगरी जैन धर्म की आस्था का केंद्र भी रही है। राम की यही सर्वव्यापकता भारत की विविधता में एकता का जीवन चरित्र है। आज भी भारत के बाहर दर्जनों ऐसे देश हैं जहां, वहां की भाषा में रामकथा प्रचलित है।

ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर की आधारशिला रखने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कही।

पीएम मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि आज इन देशों में भी करोड़ों लोगों को राम मंदिर के निर्माण का काम शुरू होने से बहुत सुखद अनुभूति हो रही होगी। आखिर राम सबके हैं, सब में हैं। जीवन का ऐसा कोई पहलू नहीं है, जहां हमारे राम प्रेरणा न देते हों।

Full View

Ayodhya Verdict: यूपी के इस जज ने निभाई अहम भूमिका, जानें इनके बारे में



Ayodhya में Ram Mandir की नींव रखने के लिये, PM Narendra Modi के पास होंगे सिर्फ़ 32 सेकेंड…

उन्होंने बताया कि दुनिया के कितने देशों में और किन-किन रूपों में भगवान राम मौजूद हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आस्था में राम हैं, भारत के आदर्शों में राम हैं। भारत की दिव्यता में राम हैं, भारत के दर्शन में राम हैं।

भारत की ऐसी कोई भावना नहीं है जिसमें प्रभु राम झलकते न हों। भारत की आस्था में राम हैं, भारत के आदर्शों में राम हैं! भारत की दिव्यता में राम हैं, भारत के दर्शन में राम हैं।

Full View

हेलीकाप्टर से उतरते ही पीएम मोदी ने सबसे पहले पहना मास्क

पीएम मोदी ने अयोध्या में सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम योगी भी उनके साथ मौजूद रहे। यहां संतों ने पीएम मोदी को एक पगड़ी और साफा पहनाया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पीएम मोदी ने यहां हनुमानगढ़ी की प्रक्रिमा भी की।

बताते चलें कि पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर से अयोध्या में पहुंचने पर सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने हेलीकॉप्ट से उतरते ही सबसे पहले मास्क पहना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हेलीपैड पर उपस्थित लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

Full View

मोदी का संकल्प पूरा: सदियों बाद आया ये पल, राम लला के सामने नतमस्तक हुए PM

प्रधानमंत्री करीब 3 घंटे अयोध्या के दौरे में कहां-कहां जाएंगे और क्या-क्या करेंगे, पूरी जानकारी

11:30 बजे: अयोध्या साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग

11:40 बजे: हनुमानगढ़ी में अयोध्या के राजा हनुमानजी के दर्शन

12।00 बजे: राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे

10 मिनट में रामलला विराजमान के दर्शन

12:15 बजे: रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण

12:30 बजे: भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ

12:40 बजे: राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना

1।10 बजे: नृत्यगोपाल दास वेदांती जी सहित ट्रस्ट कमेटी से मिलेंगे

2:05 बजे: साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिये प्रस्थान

2:20 बजे: लखनऊ के लिए रवाना

Tags:    

Similar News