राममंदिर भूमि पूजन: सबसे पहले यहां जाएंगे PM मोदी, अयोध्या की वर्षों पुरानी है परंपरा

राम मंदिर भूमि पूजन के लिए अयोध्या पूरी तरह राममय हो गई है। भगवान राम की नगरी को पूरी सजाया गया है। अब सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या पहुंचने का इंतजार है। भूमि पूजन के लिए सारी तैयारियां हो चुकी है।

Update: 2020-08-05 03:50 GMT
Ramlala-Narendra Modi

अयोध्या: राम मंदिर भूमि पूजन के लिए अयोध्या पूरी तरह राममय हो गई है। भगवान राम की नगरी को पूरी सजाया गया है। अब सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या पहुंचने का इंतजार है। भूमि पूजन के लिए सारी तैयारियां हो चुकी है।

प्रधानमंत्री दिल्ली से 10.35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से अयोध्या जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र 11.30 बजे भगवान राम की नगरी पहुंचेंगे।

पीएम मोदी 11.40 बजे हनुमान गढ़ी मंदिर जाएंगे जांह पूजा अर्चना करेंगे। मान्यता है कि अयोध्या आने वाला हर शख्स भगवान राम के दर्शन से पहले हनुमान जी के दर्शन करता है। इसलिए पीएम मोदी भी पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे।

यह भी पढ़ें...इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी आज की तारीख, पहली बार ऐसा करेगा कोई प्रधानमंत्री

हनुमान गढ़ी में प्रधानमंत्री मोदी 10 मिनट पूजा पाठ करेंगे और फिर राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे जहां वह राम लला के दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 12.10 बजे मंदिर परिसर में 'पारिजात' का पौधा लगाएंगे और फिर भूमिपूजन समारोह के लिए रवाना होंगे।

Full View

यह भी पढ़ें...लंबे इंतजार के बाद आई शुभ घड़ी, अयोध्या में 492 साल बाद इतिहास की करवट

भूमि पूजन से पहले अयोध्या को पूरी तरह फूलों और लाइटों से सजाया गया है। दीवारों पर रामायण काल के चित्र उकेरे गए हैं और दोहे-चौपाई लिखी गई हैं। सड़क के दोनों किनारों के घरों के पीले रंग में रंग दिया गया हैं। पूरे क्षेत्र में भगवा ध्वज लगाया गया है।

यह भी पढ़ें...राममंदिर भूमि पूजन: भक्तों का सपना होगा सच, महीनों से चल रहीं तैयारियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस रास्ते से भूमि पूजन स्थल तक जाएंगे वहां 5100 कलश लगाए गए हैं जिनपर दीपक सजाए जाएंगे। इसके साथ ही अयोध्या रेलवे स्टेशन पर राम दरबार बना दिया गया है।

Full View

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News