Rampur By Election 2022: सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने खरीदा पर्चा, बगावती अंदाज में दिखे

Rampur By Election 2022: रामपुर नगर विधानसभा का उपचुनाव में आज सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना ने भी नामाकंन परचा खरीदा।

Report :  Imran Khan
Update: 2022-11-17 16:10 GMT

सपा नेता मशकूर अहमद मुन्ना

Rampur By Election 2022: रामपुर नगर विधानसभा का उपचुनाव (Rampur By Election) दिलचस्प होता जा रहा है। आज समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा (SP Candidate Asim Raja) और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आकाश सक्सेना (BJP candidate Akash Saxena) ने नामांकन दाखिल किया।

सपा नेता मशकूर अहमद मुन्ना ने आज परचा ख़रीदा

वहीँ सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना ने भी आज परचा खरीदा। मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र है, कोई राजशाही नहीं। किसी को भी टिकट दे दिया। लोकतंत्र में जाति भी देखी जाती है, लोग भी देखे जाते हैं। अभी लोकसभा का उपचुनाव गुजरा है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने घनश्याम सिंह लोधी को टिकट दिया था क्योंकि रामपुर में डेढ़ लाख लोध रहते हैं। इसी जिले में ढाई लाख तुर्क रहते हैं। मैं भी उसी जाति से हूँ ढाई लाख तुर्कों के लिए हमारी पार्टी में कोई जगह नहीं है।

मैंने पार्टी की लाज रखने के लिए एमएलसी का चुनाव लड़ा: मशकूर अहमद

एमएलसी का चुनाव लड़ने का नंबर आएगा तो मुन्ना मशकूर लड़ेंगे जबकि मैं जानता हूं एमएलसी सरकार के बनते हैं उसके बाद भी मैंने पार्टी की लाज रखने के लिए एमएलसी का चुनाव लड़ा। मशकूर अहमद ने कहा जिन तहसीलों में हमारे विधायक थे एक नसीर अहमद खान और दूसरा अब्दुल्ला आज़म खान उन की विधानसभा में मेरा बस्ता नहीं लगा। मशकूर अहमद ने कहा मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से टिकट की मांग की है। मेरी मांग जायज है। मैंने समाजवादी पार्टी से पर्चा खरीदा है। मैं शाम तक इंतजार कर रहा हूं उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से लखनऊ मिलकर आऊंगा।

आसिम राजा समाजवादी पार्टी दफ्तर के क्लर्क है कोई नेता थोड़ी है: मुन्ना

मशकूर अहमद मुन्ना ने कहा कि 2021 तक मेरे ऊपर कोई भी मुकदमा नहीं है 2021 के बाद मुकदमे लगे हैं। मशहूर अहमद मुन्ना ने कहा आसिम राजा समाजवादी पार्टी दफ्तर के क्लर्क है कोई नेता थोड़ी है गांव में किसी से पूछ लीजिए कि आप आसिम राजा को जानते हो तो कोई नहीं बताएगा असीम राजा को कोई नहीं जानता है।

Tags:    

Similar News