Rape in Hamirpur: हमीरपुर में 2 साल की मासूम से हुई हैवानियत, 45 वर्षीय आरोपी हिरासत में

Rape in Hamirpur: शराबी ने शादी समारोह में आई दो साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है बच्ची खेल रही थी। तभी शराबी ने उसका अपहरण कर लिया और गांव के खेत में दुष्कर्म किया।

Written By :  aman
Published By :  Rakesh Mishra
Update: 2022-05-10 07:41 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Rape in Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले (Hamirpur District) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। एक शराबी ने शादी समारोह में आई दो साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात (Rape in Hamirpur) को अंजाम दिया। बताया जाता है बच्ची खेल रही थी। तभी शराबी ने उसका अपहरण कर लिया और गांव के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया। काफी ढूंढने के बाद परिजनों को बच्ची खेत में मिली। गंभीर हालत में पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

रूह कंपा देने वाली यह घटना हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र (Rath Kotwali Area) की है। इस इलाके के एक गांव में सोमवार रात शादी समारोह (wedding ceremony) चल रहा था। शादी में दो साल की एक बच्ची भी अपने परिजनों के साथ आई थी। समारोह के दौरान बच्ची खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी गांव खरेठा का रहने वाला एक शराबी भी शादी में आया था। इस शराबी का नाम रामकुमार परिहार (45 वर्षीय) है। इसने उस बच्ची को गोद में उठाया और पास के खेत में चला गया। फिर, उसके साथ रेप किया। बच्ची की हालत देखकर यही प्रतीत होता है कि आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान हैवानियत की सारी हदें पार की।

बच्ची की हालत गंभीर

बच्ची को गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी वहां से फरार हो गया। शादी समारोह से अचानक बच्ची गायब होने के बाद उसके परिजन चिंतित हो गए। परिजनों को जब बच्ची नहीं मिली तो वो पुलिस की मदद से बच्ची की तलाश शुरू की। तब उन्हें खेत से गंभीर हालत में बच्ची बरामद हुई। पीड़िता को जिला अस्पताल (district hospital) में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। 

क्या कहा सीओ ने? 

स्थानीय पुलिस ने आरोपी शराबी रामकुमार परिहार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बारे में, सीओ (CO) अभय नारायण ने बताया कि, पुलिस को सूचना मिली थी, कि एक मासूम बच्ची के साथ रेप हुआ है। जिसके बाद थाना प्रभारी के साथ मैं महिला पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचा। खेत से हमने बच्ची को बरामद कर लिया है। जिसके बाद उन्हें सीएचसी (CHC) में भर्ती करवाया गया। जहां से फिर हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

Tags:    

Similar News