उप्र के पर्यटन की जबरदस्त तरीके से ब्रांडिंग की जाएगी : रीता बहुगुणा

Update: 2017-09-27 09:59 GMT

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बुधवार को कहा कि उप्र के पर्यटन की जबरदस्त तरीके से ब्रांडिंग की जाएगी। ब्रांडिंग से लेकर तमाम सुविधाएं मुहैया कराकर प्रदेश को पर्यटन क्षेत्र में नंबर वन बनाना है।

ये भी देखें: चेहरा बदलने की कवायद! RSS के दशहरा कार्यक्रम में दलित नेता मुख्य अतिथि

उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर लखनऊ स्थित पर्यटन भवन में आयोजित एक खास कार्यक्रम में यह बात कही। इसमें रीता बहुगुणा जोशी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की थी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उत्तर प्रदेश पर्यटन-अपार संभावनाएं नाम से एक पुस्तिका का विमोचन भी किया।

ये भी देखें: हटाए जाने के बाद अपमानित महसूस कर रहे अशोक चौधरी, जल्द छोड़ेंगे कांग्रेस

रीता ने कहा कि उप्र में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन पर ध्यान केंद्रित करते हुए नई पर्यटन नीति तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

ये भी देखें: 28 सितंबर: किस राशि के लोगों पर बरसेगी मां महागौरी की कृपा, पढ़ें गुरूवार राशिफल

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का पर्यटन विभाग प्रदेश को देश में पर्यटन की दृष्टि से सबसे आगे लाने की मुहिम मे जुटा है। लिहाजा श्रीराम और श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के साथ ही बुद्घ सर्किट पर भी काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार भी प्रदेश में पर्यटन की बड़ी परियोजनाओं के लिए खुलकर मदद कर रही है।

Tags:    

Similar News