एटा: यहां के थाना मलावन क्षेत्र के आसपुर चौराहे के पास स्थित रामसिंह कालेज के सामने युवक को बचाने के चक्कर में आज प्रातः 8:30 बजे स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही डी के पब्लिक स्कूल की मैक्स पिकअप पलट गई। जिससे सड़क पार कर रहे परसोन निवासी नरेश नामक युवक भी घायल हो गया। डायल 100 पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय एटा में भर्ती कराया है।
ये भी पढ़ें— राजस्थान में हिन्दुत्व की राह पर भाजपा
मैक्स पिकअप की पलट जाने से स्कूल के बच्चे लेकर जा रही मैक्स पिकअप में सवार 16 बच्चे भी घायल हो गए जिनमें 4 बच्चों को अधिक चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में डॉ विशाल गुप्ता के यहां भर्ती कराया गया है घायलों में हर्ष गुप्ता भूमि गुप्ता लोकेश लालेश को अधिक चोट आई है। जिनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह यादव के है विद्यालय के बच्चे हैं।
ये भी पढ़ें— चुनावी नतीजों से ट्रंप की मुश्किलें बढ़ीं