भीषण आग लगने से रबर फैक्ट्री हुई जलकर राख, आठ लोग झुलसे

Update:2016-05-27 17:41 IST
भीषण आग लगने से रबर फैक्ट्री हुई जलकर राख, आठ लोग झुलसे
  • whatsapp icon

मेरठ: परतापुर क्षेत्र के उद्योग पुरम में रबड़ की फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोग झुलस गए। घायलों में चार की हालत चिंताजनक बताई गई है। आग लगने की इस घटना से उद्योग पुरम में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

काम करते समय केमिकल में लगी आग

-उद्योग पुरम में प्रिंस रबड फैक्ट्री है। इसमें सर्जिकल सामान बनाने का काम होता है।

-शुक्रवार सुबह फैक्ट्री में रखे बॉयलर के पास अचानक केमिकल ने आग पकड़ ली।

-जिससे वहां काम कर रहे मजदूर चपेट में आकर झुलस गए।

-लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन असफल रहे।

-आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री से बाहर निकलने का किसी को मौका नहीं मिला।

-इस दौरान फायर बिग्रेड को सूचना दी गई।

-सूचना मिलने पर दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

-फायर ब्रिगेड के जरिए दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

admit in hospital
हॉस्पिटल में एडमिट घायल

घायलों को हॉस्पिटल में कराया एडमिट

-घायलों को केएमसी और डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

-केएमसी में फैक्ट्री मालिक देवेंद्र शर्मा के अलावा गुलफाम, भुवन और सरोज को एडमिट कराया गया है।

-इन चारों की हालत नाजुक बनी हुई है।

-जबकि डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में रिशीपाल, विनोद, भगत और अंकित को एडमिट कराया गया है।

Tags:    

Similar News