संगमनगरी पहुंची साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, संगम क्षेत्र में किया स्नान और केशदान

Update:2017-07-02 13:00 IST

इलाहाबाद: इलाहाबाद में संगम दर्शन एवं केशदान करने के उद्देश्य प्रयाग पहुंची साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जी ने अपना केस मां गंगा के चरणों में अर्पित करते हुए संगम स्नान कर पूजन-अर्चन किया।

शनिवार को वह सुबह प्रयागराज एक्सप्रेस द्वारा इलाहाबाद पहुंची और मां गंगा का दर्शन पूजन कर नौचंदी एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना हो गई।

-नासिक के मालेगांव ब्लास्ट मामले में निर्दोष साबित होने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गंगा नदी में डुबकी लगाई।

-शनिवार को संगमनगरी इलाहाबाद में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपने सहयोगियों के साथ संगम पर स्नान किया।

-साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लंबे संघर्ष और निर्दोष साबित होने के बाद आज संगम में डुबकी लगाई।

-प्रज्ञा ठाकुर ने करीब दस वर्ष पहले इलाहाबाद में संत की शिक्षा ली थी।

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या किया साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने

-स्नान से पहले उन्होंने संगम पर अपना केश दान भी किया।

-इसके बाद वह इलाज कराने को रवाना हो गईं।

-बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कैंसर से पीड़ित हैं।

-नासिक के मालेगांव में 2008 के ब्लास्ट के मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को गिरफ्तार किया गया था।

Tags:    

Similar News