UP News: समाजवादी सांस्कृति प्रकोष्ठ की 46 सदस्यीय प्रदेश कमेटी गठित, यहां देखें लिस्ट

UP News: समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में 4 महासचिव, 25 सचिव तथा 12 सदस्य भी नामित किए गए हैं।

Update: 2023-05-26 19:44 GMT
akhilesh yadav (Photo-Social Media)

UP News: समाजवादी पार्टी ने समाजवादी सांस्कृति प्रकोष्ठ की 46 सदस्यीय प्रदेश कमेटी गठित कर दी गई है, जिसमें धर्मेन्द्र सोलंकी ‘भुर्जी‘ अध्यक्ष सहित मजिबुल्ला राही, सिद्धांत यादव तथा बिलाल खान को उपाध्यक्ष एवं आशीष यादव कमला प्रमुख महासचिव नामित किए गए हैं।

समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में 4 महासचिव, 25 सचिव तथा 12 सदस्य भी नामित किए गए हैं।

समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की कमेटी में महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिसमे- नीतू चंचल, महासचिव, सरिता मौर्या, सुमन भारती, आंचल राघवानी, प्रियंका माधुरी, नूरजहां बेगम, रजनीगंधा, सचिव, एवं साधना चौधरी, ज्योति सरगम, नीलू, सूची वर्मा, को सदस्य बनाया गया है।

सपा ने जारी किया अल्पसंख्यक सभा के 15 जिला/महानगर अध्यक्ष

सपा ने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उप्र की 15 जिला/महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा में आगरा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आदिल मिर्जा, चन्दौली जिलाध्यक्ष जमील अहमद, रायबरेली जिलाध्यक्ष डा0 मो0 इम्तियाज जावेद, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष हनीफ खाकसार, फैजाबाद जिलाध्यक्ष मोहम्मद राशिद जमील, गोण्डा जिलाध्यक्ष मोहम्मद अफजल खां, मऊ जिलाध्यक्ष हाफिज सरफराज अहमद, देवरिया जिलाध्यक्ष मोहम्मद अब्बास अंसारी, शाहजहॉपुर जिलाध्यक्ष हफीज अहमद अंसारी, सीतापुर जिलाध्यक्ष शफीक अहमद, हरदोई जिलाध्यक्ष सईद अहमद, बरेली जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम खान, मैनपुरी जिलाध्यक्ष रऊफ कुरैशी, बुलन्दशहर जिलाध्यक्ष ताहिर अली सैफी, अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष मोहम्मद अनीस आदि नामित किये गये हैं।

बता दें कि कि निकाय चुनाव में मिली हार के बाद अखिलेश यादव सक्रिय नजर आ रहे हैं। 2024 लोक सभा चुनाव को लेकर पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इलके लिए लगातार पार्टी में फेर बदल किया जा रहै है।

Tags:    

Similar News