सपा की साइकिल यात्रा: भीड़ में फंसी एंबुलेंस, कार्यकर्ताओं ने दिखाई दरियादिली

Samajwadi Party Cycle Rally: पंडित जनेश्वर मिश्र की 89वीं जयंती पर आज समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा निकाल रही है।

Published By :  Shreya
Update: 2021-08-05 10:14 GMT

एंबुलेंस को रास्ता देते सपा कार्यकर्ता (फोटो क्रेडिट- आशुतोष, न्यूजट्रैक)

Samajwadi Party Cycle Rally: पंडित जनेश्वर मिश्र की 89वीं जयंती (Janeshwar Mishra Jayanti) पर आज समाजवादी पार्टी (SP) पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा (Cycle Yatra) निकाल रही है। यात्रा की शुरुआत अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ से की। अखिलेश यादव द्वारा बुलायी गई साइकिल यात्रा में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता शामिल हुए।

साइकिल यात्रा में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं के शामिल होने से लोहिया पथ पर भीषण जाम लग गया, जिसमें एक एम्बुलेंस जाम में फंस गयी। हालांकि इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समझदारी का परिचय देते हुए सायकिल यात्रा को रोक दिया और सबसे पहले एम्बुलेंस को जाने का रास्ता दिया। जिससे समय रहते एम्बुलेंस वहां से निकल गयी। यहां देखें फोटोज-

Delete Edit

एंबुलेंस को रास्ता देते कार्यकर्ता (फोटो- न्यूजट्रैक)

एंबुलेंस को जाने का दिया रास्ता (फोटो क्रेडिट- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

 कार्यकर्ताओं के चलते भीड़ से निकल पाई एंबुलेंस (फोटो क्रेडिट- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

 (फोटो क्रेडिट- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

 (फोटो क्रेडिट- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

आपको बता दें कि लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में प्रेस वार्ता के बाद यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव साइकिल से सपा कार्यालय पहुुंचे। वहीं, अखिलेश यादव के आह्वान पर हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता भी समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे। कई कार्यकर्ता जैनेश्वर मिश्र पार्क के रास्ते में जगह जगह इकट्ठा हो गए। जिससे पूरे लोहिया पथ पर जाम की स्थिति पैदा हो गयी थी। 

(फोटो क्रेडिट- न्यूजट्रैक)

कार्यकर्ताओं ने की महिला की मदद

वहीं, दूसरी ओर लोहिया पथ पर अखिलेश यादव की साइकिल रैली निकलने वाली थी, उस से कुछ देर पूर्व एक कार में टक्कर लगने से बोनट टूट गया। कार को महिला चला रही थी। महिला कार से बाहर निकलती है इधर उधर मदद की आस से देखती है। तभी साइकिल रैली में जा रहे समाजवादी कार्यकर्ताओं की नजर पड़ती है, जिसके बाद कार्यकर्ता उस महिला की मदद को आगे आते हैं। बोनट लगाने में उस महिला की मदद करते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News