किसानों का आंदोलन काशी तक: सपा ने निकाली पदयात्रा, पुलिस रही बेखबर..

वहीं अचानक सैकड़ों सपाईयों का जत्था सड़क पर निकलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। लेकिन आदमपुर पुलिस की निष्क्रियता के चलते सपाईयों का हुजूम मछोदरी पार्क तक चला आया।

Update: 2020-12-09 13:34 GMT
किसानों का आंदोलन काशी तक: सपा ने निकली पदयात्रा, पुलिस रही बेखबर.. (PC: social media)

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र भारत बंद के दूसरे दिन भी गर्म रहा। लाख पुलिसिया इंतजाम के बावजूद सैकड़ों सपाईयों ने सयुस जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित के नेतृत्व में भैंसासुर घाट से किसानों के समर्थन में पदयात्रा निकाली। हाथों में तख्तियां लिए सपाई केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे।

ये भी पढ़ें:भरभरा कर गिरी 144 मंजिला इमारत, 10 सेकेंड में आए जलजला, देश में हड़कंप

varanasi-protest (PC: social media)

सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दिया चकमा

वहीं अचानक सैकड़ों सपाईयों का जत्था सड़क पर निकलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। लेकिन आदमपुर पुलिस की निष्क्रियता के चलते सपाईयों का हुजूम मछोदरी पार्क तक चला आया। तभी कोतवाली पुलिस की सक्रियता के चलते दर्जनों सपाईयों को बलपूर्वक हिरासत में लेकर कोतवाली थाने लाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को खूब चकमा दिया। पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच खूब लुका छिपी का खेल हुआ। सपा कार्यकर्ता छोटे-छोटे समूह में गलियों से निकले और प्रदर्शन करने लगे।

ये भी पढ़ें:पेशेवर शूटरों का आतंक: मिर्जापुर को गोलीकांड से दहलाया, पूर्व प्रधान की हत्या

varanasi-protest (PC: social media)

पुलिस से हुई हल्की झड़प

इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में हल्की झड़प भी हुई। जिसके चलते काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद 23 सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार होने में महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, सयुस जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित, पूजा यादव, ईशान श्रीवास्तव, शानू सिन्हा आदि रहे। आपको बता दें पिछले तीन दिनों से किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी लगातार विरोध कर रही है।

रिपोर्ट- आशुतोष सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News