Samajwadi Party: राजेन्द्र चौधरी ने चुनाव आयोग से की शिकायत, पैसा, शराब और साड़ियां बांट रही भाजपा
Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने व समर्थन करने के लिए दबाव बनया जा रहा है।;
Samajwadi Party Rajendra Chaudhary complained to the Election
Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उप्र, लखनऊ से भेंटकर मैनपुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा चुनाव में धांधली किए जाने के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि 21-मैनपुरी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उपनिर्वाचन-2022 में जनपद मैनपुरी व जनपद इटावा में प्रदेश भाजपा सरकार के 50 से अधिक मंत्री, पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर पिछले 10 दिनों से मैनपुरी लोक सभा की सभी 05 विधान सभाओं में लोगों के बीच जाकर खुलेआम बड़े पैमाने पर पैसा, शराब और साड़ियां बांटकर आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे है, चुनाव प्रभावित हो रहा है, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना है।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने व समर्थन करने के लिए दबाव बनया जा रहा है। उनके घरों को गिराने के लिए नोटिसें भेजी जा रही है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भयभीत किया जा रहा है।
चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी अरविन्द यादव और राजू यादव के घरो पर एसएसपी भारी संख्या में पुलिस बल लेकर उन्हें गिरफ्तार करने गए हैं। उन्होंने पुलिस बल हटाने और शिकायतों पर गंभीरता से कार्यवाही किए जाने और दोषियों को दंडित करने की मांग की है ताकि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके।
राजेन्द्र चौधरी के साथ केके श्रीवास्तव और राधेश्याम सिंह यादव भी समाजवादी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। बता दें कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान 05 दिसंबर को और मतगणना 8 दिसंबर को किया जाएगा। समाजवादी पार्टी ने डिम्पल यादव को और भारतीय जनता पार्टी ने रघुराज शाक्य को टिकट दिया है। दोनों पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोक दी है।