Chandauli: सिलेंडर कांड में मृतकों के परिजनों को सपा देगी मुआवजा, 15 को जाएगा प्रतिनिधिमण्डल

Samajwadi Party: 30 दिसंबर, 2022 को यूपी के चंदौली विधानसभा क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के बाहर बोलेरो से ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय फट जाने से दो लोगों की मौत हो गई थी।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2023-01-13 14:49 GMT

Samajwadi Party will give compensation to Chandauli cylinder case deceased relatives (Social Media)

Samajwadi Party: 30 दिसंबर, 2022 को यूपी के चंदौली विधानसभा क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के बाहर बोलेरो से ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय फट जाने से दो लोगों की मौत हो गई थी। सिलेंडर का विस्फोट इतना तीव्र था, कि अस्पताल और आसपास के घरों के शीशे टूट गए थे। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए समाजवादी पार्टी का 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल दिनांक 15 जनवरी को जनपद चन्दौली जायेगा। 

मृतक परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में अखिलेश यादव द्वारा दी जाने वाली एक-एक लाख की चेक मृतक राजन पाल की पत्नी नीलम पाल तथा मृतक चन्द्रभान कुमार की पत्नी सीमा को पहुंचाई जाएगी।

प्रतिनिधिमण्डल में ये शामिल है

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में प्रभुनारायण सिंह यादव विधायक, रामकिशुन यादव पूर्व सांसद, सत्य नारायण राजभर निवर्तमान जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, चन्द्रशेखर यादव पूर्व प्रत्याशी विधान सभा, परवेज अहमद निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी तथा नफीस अहमद निवर्तमान जिला महासचिव समाजवादी पार्टी शामिल हैं।

रायबरेली सड़क हादसे पर सपा ने जताया दु:ख

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रायबरेली जनपद के हरचन्दपुर विधानसभा क्षेत्र में 11 जनवरी 2023 की सुबह दुकान में ट्रक की ठोकर से 6 लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। दुर्घटना में 5 लोग घायल हो गए थे। अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्माओं की शान्ति की प्रार्थना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

समाजवादी पार्टी रायबरेली के निवर्तमान जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने घटना की जानकारी मिलने पर आज पार्टी नेताओं के साथ दुःखी परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जतायी। 

Tags:    

Similar News