Sambhal Cold Storage Collapse: कोल्ड स्टोरेज हादसे के आरोपी संचालक गिरफ्तार, दोनों से होगी नुकसान की रिकवरी

Sambhal Cold Storage Collapse: संभल जिले के चंदौसी में एआर शीतगृह हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गये।

Update: 2023-03-18 22:37 GMT
संभल जिले के चंदौसी में एआर शीतगृह हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गये।

Sambhal Cold Storage Collapse: संभल जिले के चंदौसी में एआर शीतगृह हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गये। मामले में शीतगृह संचालक अंकुर अग्रवाल, रोहित अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हादसे के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। शनिवार को चंदौसी से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने उनकी 14 दिन रिमांड मंजूर कर ली है। इसके बाद आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

हादसे का शिकार हुए कोल्ड स्टोरेज में किसानों का करीब 36 हजार क्विंटल आलू का भंडारित था। हादसे के बाद सभी किसानों के आलू नष्ट हो गए, जिससे वह सभी परेशान हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि किसानों को उनके नुकसान की भरपाई की जाएगी। जिलाधिकारी मनीष बंसल के मुताबिक, आलू की कीमत संचालकों से वसूल की जाएगी। उनसे रिकवरी कराकर किसानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी।

गिरफ्तारी में लगी थी तीन टीमें

एतोल गांव निवासी मृतक रोहताश के पिता भूरे की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शीतगृह संचालक अंकुर अग्रवाल, रोहित अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। मुकदमे में दोनों को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया था। घटना के बाद से ही दोनों संचालक फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी थीं। शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

भागने की फिराक में थे आरोपित

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपित कहीं भागने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को बहजोई रोड पर सिम्स कॉलेज के पास जीरो प्वाइंट से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया और पुलिस ने रिमांड भी मांगी। न्यायालय ने दोनों आरोपियों की रिमांड 01 अप्रैल 2023 तक मंजूर की है। इसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Tags:    

Similar News