Sambhal News: पुलिस और वन विभाग की क्रूरता से तेंदुए की मौत, जानें पूरा मामला

Sambhal News: पुलिस कर्मियों की क्रूरता यहीं पर नहीं खत्म हुई। इसके बाद कई पुलिसकर्मी चारपाई के ऊपर खड़े हो गए, इसके बाद दम घुटने से तेंदुए की मौत हो गई।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-02-23 03:49 GMT

तेंदुए पर चारपाई डालकर खड़े पुलिसकर्मी (सोशल मीडिया)

Sambhal News: संभल जनपद के हयातनगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर धतरा गांव में गुरुवार को एक तेंदुआ एक किसान के घर में घुस गया। सूचना मिलते ही मौके पर लाठी-डंडा लेकर भारी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और घर को चारों तरफ से घेर लिया। सूचना पर थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ तो लिया, लेकिन जाल में घिरे बेजुबान पर किए गए अत्याचार से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस और वन विभाग की नासमझी से की मौत हो गई। पुलिसवालों ने तेंदुए के ऊपर चारपाई डाल दी और उसके ऊपर खड़े हो गए। कई सौ किलो वजन तेंदुआ सह नहीं पाया।  

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को एक तेंदुआ जान बचाने के लिए भागते समय रामकुंवर सैनी के घर में घुस गया। घर में शोर मचा तो तेंदुआ शौचालय में जाकर बैठ गया। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस और उसके आधे घंटे बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंच गई। घेराबंदी कर शोर मचाने से दो घंटे में तेंदुए को जाल में कैद करने में कामयाबी मिल गई। इसके बाद शुरू पुलिस की गई मनमानी और क्रूरता। जाल में घिरकर भी गुर्रा रहे तेंदुए को शांत करने के लिए वन विभाग और पुलिसकर्मियों ने चारपाई उल्टी करके जाल पर बिछा दी।

पुलिस कर्मियों की क्रूरता यहीं पर नहीं खत्म हुई। इसके बाद कई पुलिसकर्मी चारपाई के ऊपर खड़े हो गए, इसके बाद दम घुटने से तेंदुए की मौत हो गई। पुलिसर्मी तेंदुओं को बेहाश बताकर मुरादाबाद ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मुरादाबाद में वन क्षेत्र अधिकारी आरके श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए की मौत हो गई। मौत का कारण दम घुटना रहा या उसके शरीर पर लगी चोटें, यह मेडिकल रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। 

Tags:    

Similar News