संजय निषाद पर हमला, नाक से ब्लीडिंग, पट्‌टी कराने के बाद धरने पर बैठे, आठ के खिलाफ FIR, चार गिरफ्तार

Attack on Dr. Sanjay Nishad: शादी समारोह के दौरान संजय निषाद पर हुआ जानलेवा हमला। संजय निषाद ने सपा समर्थकों पर लगाया आरोप। संतकबीरनगर से उनके बेटे प्रवीण निषाद लड़ रहे लोकसभा का चुनाव।

Written By :  Ashish Kumar Pandey
Update: 2024-04-22 03:19 GMT

Attack on Dr. Sanjay Nishad   (photo: social media )

Attack on Dr. Sanjay Nishad: यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिससे उनके नाक पर चोट लग गई। संजय निषाद पर यह हमला यूपी के संत कबीर नगर में किया गया। हमले से नाक पर चोट लगी जिससे ब्लीडिंग होने लगी तो लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पट्‌टी कराने के बाद संजय निषाद अस्पताल के बाहर ही धरने पर बैठ गए हैं।

वहीं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से मारपीट के मामले में चार नामजद और चार अज्ञात सहित आठ लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने चारों नामजाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव में शादी समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी, जिसमें संजय निषाद घायल हो गए थे।

बता दें कि संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद संत कबीरनगर से ही सांसद हैं। संजय निषाद बेटे के प्रचार में यहां आए थे कि इसी दौरान उन पर यह हमला हो गया। वहीं हमला से प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।


शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए गए थे

संतकबीरनगर-यूपी के संतकबीर नगर जिले में कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद पर एक शादी समारोह के दौरान जानलेवा हमला हुआ है। हमले के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। आनन-फानन में उनके समर्थकों ने संजय निषाद को इलाज के लिए खलीलाबाद जिला अस्पताल ले आए। वही कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के समर्थकों ने इस पूरी घटना का जिम्मेदार सपा समर्थको और कार्यकर्ताओं को बताया। आप को बताते चलें कि संतकबीरनगर जिले की लोकसभा सीट से कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद बीजेपी से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके समर्थन में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद उन्हीं के संसदीय क्षेत्र मोहम्मदपुर कठार गांव में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए गए थे। उसी दौरान सपा समर्थकों ने उनके ऊपर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे

घायल अवस्था में संजय निषाद को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहा पर संजय निषाद अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और सपा प्रमुख के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से प्रार्थना पत्र लेते हुए उनका डाक्टरी परीक्षण कराया और मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।


Tags:    

Similar News