Sant Kabir Nagar Lok Sabha Chunav Result: SP ने रोका BJP का विजयरथ, लक्ष्मीकांत ने दर्ज की जीत

Sant Kabir Nagar Lok Sabha Chunav Result: संत कबीर नगर लोकसभा सीट पर महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के अलावा स्थानीय विकास का मुद्दा अहम रहा। चुनाव के दौरान स्थानीय लोगों ने भाजपा उम्मीदवार के पिता का विरोध किया था।

Report :  Sandeep Mishra
Update: 2024-06-04 13:14 GMT

संतकबीरनगर में सपा ने बीजेपी के विजयरथ रोका (न्यूजट्रैक)

Sant Kabir Nagar Lok Sabha Chunav Result: संतकबीरनगर लोकसभा सीट पर साल 2019 में भाजपा की उम्मीदवार रहे प्रवीण कुमार निषाद को 4,67,543 वोट मिले थे। जबकि सपा बसपा के संयुक्त उम्मीदवार को 4,31,794 वोट मिले थे। कांग्रेस को 1,28,506 वोट मिले थे। वहीं 12,631 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था। वहीं लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा के उम्मीदवार रहे शरद त्रिपाठी को 3,48,892 वोट मिले थे। जबकि बसपा को 2,50,914 और सपा को 2,40,169 वोट मिले थे। वहीं पीस पार्टी को 69,193 और कांग्रेस को 22,029 वोट मिले थे। इस चुनाव में 4,747 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था।

लोकसभा चुनाव 2024 में यह रहा मुद्दा

संत कबीर नगर लोकसभा सीट पर महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के अलावा स्थानीय विकास का मुद्दा अहम रहा। चुनाव के दौरान स्थानीय लोगों ने भाजपा उम्मीदवार प्रवीण कुमार निषाद के पिता डॉ. संजय निषाद का विरोध किया था। डॉ. संजय निषाद योगी सरकार में मंत्री हैं। जिसके चलते यहां भाजपा के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का माहौल रहा। सपा ने निषाद समाज का ही लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद को उम्मीदवार उतारकर यहां से भाजपा का समीकरण खराब कर दिया था। यह सीट निषाद बाहुल है। सपा ने आरक्षण और जातीय जनगणना के नाम पर यहां के निषाद और पिछड़े समाज के मतदाताओं को अपने पाले में कर लिया। सपा के लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद ने भाजपा उम्मीदवार प्रवीण कुमार निषाद को भारी मतों से शिकस्त दी है। 

Tags:    

Similar News