Rampur News: बैंक मैनेजर की ईमानदारी के चर्चे, 50 साल पुरानी हीरे की अंगूठी महिला को की वापस

Rampur News: अंगूठी के बारे में एसबीआई के ब्रांच मैनेजर विचित्र मिश्रा ने महिला को बताया। उसके बाद महिला ने उस अंगूठी की पहचान बताई तो ब्रांच मैनेजर ने अंगूठी अलका जैन को वापस कर दी।

Update: 2023-07-14 13:22 GMT
एसबीआई ब्रांच मैनेजर विचित्र मिश्रा(Pic: Newstrack)

Rampur News: जनपद रामपुर की एसबीआई एडीबी ब्रांच में एक सीनियर सिटीजन महिला अलका जैन का खाता और लॉकर है। अलका जैन ने कल अपने लॉकर से कुछ ज्वैलरी निकाली थी। ज्वैलरी निकालते वक्त उसकी एक बेशकीमती 50 साल पुरानी हीरे की अंगूठी वहीं लॉकर रूम में गिर गई। महिला अपनी ज्वैलरी निकालकर अपने घर आ गई। महिला को उस अंगूठी के गिरने का पता ही नहीं था। उस अंगूठी के बारे में एसबीआई के ब्रांच मैनेजर विचित्र मिश्रा ने उन्हें बताया। उसके बाद महिला ने उस अंगूठी की पहचान बताई तो ब्रांच मैनेजर ने अंगूठी अलका जैन को वापस कर दी।

ब्रांच मैनेजर अलका जैन ने कहा कि उनका एसबीआई की एडीबी ब्रांच में खाता और लॉकर है। मैं उस दिन अपना लॉकर ऑपरेट करते वक़्त मेरी लापरवाही से मेरी एक अंगूठी गिर गई। मुझे पता भी नहीं था शाम को मैनेजर का मेरे पास फोन आता है। मैडम आज 4 लोगों ने लॉकर ऑपरेट किया था। उसमें आपका कुछ सामान हो तो आप पहचान बता कर ले जाएं। अगले दिन जाकर मैंने अपना लॉकर देखा उसमें मेरी एक डायमंड रिंग कम थी। मैंने मैनेजर विचित्र को अंगूठी की पहचान बताई तो उन्होंने मेरी अंगूठी मुझे दे दी। अलका जैन ने कहा लॉकर रूम में कोई कैमरा नहीं होता है। हम किसी पर कोई क्लेम भी नहीं कर सकते है। इस जमाने में भी ऐसे लोग हैं मेरी अंगूठी की कोई कीमत नहीं थी वे 50 साल पुरानी हीरे की अंगूठी थी।

एसबीआई के ब्रांच मैनेजर विचित्र मिश्रा ने बताया लॉकर में जब भी कोई कस्टमर आता जाता है उसके बाद हमें लाकर चेक कराना पड़ता है तो उसका कोई सामान रह तो नहीं गया। जब शाम को लॉकर बंद कराने गए तो वहां पर एक हीरे की अंगूठी पाई गई कर्मचारी ने हमें बताया कि एक अंगूठी यहां पड़ी मिली जितने भी लोग उस दिन लॉकर ऑपरेट करने आए थे हमने उनको बुलाया। हमें कुछ मिला है हीरे का या सोने का आप अपना सामान चेक कर लीजिए और आप चेक करके बताइए तीन लोगों ने मना कर दिया कि उनका कुछ नहीं गिरा है। चौथी मैडम थी अलका जैन उन्होंने कहा मेरी एक हीरे के अंगूठी थी जो नहीं मिल रही है। उनको वह अंगूठी दिखाई गई उसके साथ की एकं अंगूठी उनके पास एक और थी तब हमने उनकी अंगूठी उनको वापस कर दी।

Tags:    

Similar News