UP Second Phase Voting: यूपी में शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड 60.44 फीसदी तक हुआ मतदान

Second Phase Voting: यूपी में दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। यहां आज 55 सीटों के लिए 9 जिलों में वोटिंग हो रही है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-02-14 02:29 GMT

UP Election

Second Phase Voting: उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान पूरा हो गया है। यहां आज 55 सीटों के लिए 9 जिलों (सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर) में वोटिंग हुई। इन 9 जिलों से 586 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाई है। अब आने वाले 10 मार्च को साफ होगा कि जनता ने किसे अपने लिए चुना है। यूपी में शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड 60.44 फीसदी तक मतदान हुआ है। 

Live Updates
2022-02-14 12:15 GMT

सहारनपुर जनपद में 5:00 बजे तक हुआ 65.89 प्रतिशत मतदान

सहारनपुर देहात- 65.77

गंगोह- 63.19

देवबंद- 65.33

सहारनपुर नगर- 60.71

नकुड- 71.25

बेहट- 69

रामपुर मनिहारान- 65.63

2022-02-14 11:35 GMT

सीतापुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, CM योगी ने विकास किया नहीं, 5 साल 80-20 अब्बा जान और कब्रिस्तान करते रहे, अब वह आगामी हार से बौखलाए हुए हैं। 

2022-02-14 11:26 GMT

भाजपा प्रत्याशी ने लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप 

यूपी के अमरोहा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह सैनी ने गांव नीलखेड़ी सहित कई मतदान केंद्रों पर बुर्का पहनकर फर्जी वोटिंग करने का आरोप लगाया है। साथ ही शिकायत दर्ज कराने का दावा भी किया है।

2022-02-14 11:23 GMT

जनता को किया गया जागरूक

Banda: जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा 14 फरवरी को युवाओं के साथ मतदान जागरूकता अभियान मनाया गया। उन्होंने 'प्लस 75 हो मतदान बांदा जनपद का यह ऐलान' का नारा दिया। आज पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में कार्यक्रम हुआ, जिसमें छात्र छात्राओं ने जागरुकता को लेकर गीत और नाटक के माध्यम से कार्यक्रम पेश किए। वहीं, बुंदेली भाषा में आल्हा गाकर जनता को जागरूक किया गया। 

2022-02-14 11:20 GMT

Sonbhadra: घोरावल विधानसभा सीट पर सपा और अपना दल कमेरावादी में तकरार की स्थिति। सपा के बाद कमेरावादी उम्मीदवार ने भी खरीदा पर्चा। कमरा वादी ने पहले से ही उम्मीदवार घोषित कर रखा है। सपा की साइट पर रमेश चंद्र दुबे का नाम दिख रहा। पार्टी के लोग भी रमेश चंद्र दुबे के पक्ष में प्रचार कर रहे। 

2022-02-14 10:59 GMT

उत्तर प्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 51.93 प्रतिशत मतदान

-अमरोहा में 3:00 बजे तक 60.05 फीसद मतदान हुआ।

-बरेली में 3 बजे तक 49.84 फीसदी मतदान हुआ।

-बिजनौर में 3 बजे तक 51.81 प्रतिशत वोट डाले गए।

-बदायूं में 3 बजे तक 47.69 फीसदी वोटिंग हुई।

-मुरादाबाद में 3 बजे तक 55.62 प्रतिशत वोट पड़े।

-रामपुर में 3 बजे तक 52.63 फीसद मतदान हुआ।

-सहारनपुर में 3 बजे तक 56.56 फीसदी वोट पड़े।

-संभल में 3 बजे तक 49.11 फीसदी वोटिंग हुई। 

2022-02-14 10:54 GMT

सहारनपुर: जनपद की सात विधानसभा क्षेत्रों में बने पोलिंग बूथों का एडीजे राजीव सभरवाल जिलाधिकारी अखिलेश सिंह तथा एसएसपी आकाश तोमर ने फोर्स के साथ निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए 

2022-02-14 10:53 GMT

सहारनपुर: नगर विधानसभा सीट के शारदा नगर के एक बूथ पर पुलिसकर्मी द्वारा एक पार्टी पक्ष में मतदाता करने को लेकर हंगामा हो गया। लोगो का आरोप है कि, सिपाही एक पार्टी पक्ष में मतदान के लिए दबाव बना रहा था। मौके पर पंहुचे एसपी सिटी ने सिपाही को डियूटी से हटा दिया।

2022-02-14 10:35 GMT

पाकिस्तान की बेटी, भारत के लोकतंत्र को कर रही मजबूत  

सहारनपुर जनपद के देवबंद विधानसभा क्षेत्र के देवबंद में आज पाकिस्तान की बेटी है हिंदुस्तान के लोकतंत्र को मजबूत करते हुए अपने मताधिकार का उपयोग किया। हिंदुस्तान की बहू बन चुकी शमीम प्रवीण ने हिंदुस्तान की नागरिकता मिलने के बाद पहली बार अपना मताधिकार का उपयोग किया शमीम प्रवीण अब मतदान करने के बाद बेहद खुश नजर आयी। कहा सभी को करना चाहिए मतदान



Tags:    

Similar News