KGMU की महिला डॉक्‍टर से शादी का झांसा देकर सीनियर ने किया रेप

थाना चौक में महिला डॉक्टर की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि पिछले कई महीने से डॉक्टर नवीन कुमार अपने सहायक महिला डॉक्टर से सम्पर्क में था और अक्सर उसके साथ रेप ​करता था।

Update: 2016-08-07 03:34 GMT
अब केजीएमयू में मच्छरों के लार्वा पर निगरानी रखेगी कंट्रोल कमेटी की टीम

लखनऊ: राजधानी के केजीएमयू में महिला डॉक्टर के साथ रेप का मामला सामने आया है। चौक थाने में महिला डॉक्‍टर ने अपने सीनियर डॉक्‍टर नवीन कुमार पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी डॉक्‍टर को गिरफ्तार कर लिया है। चौक थाना पर तैनात एसएसआई ने बताया कि केजीएमयू में कार्यरत महिला डॉक्टर को शादी का झांसा देने और उसके साथ रेप करने के आरोप में डाॅक्टर नवीन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी डॉक्टर निराला नगर अलीगंज का रहने वाला है।

थाना चौक में महिला डॉक्टर की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि पिछले कई महीने से डॉक्टर नवीन कुमार अपने सहायक महिला डॉक्टर से सम्पर्क में था और अक्सर उसके साथ रेप करता था। आरोपी ने पीड़िता से शादी करने का वायदा भी किया था। बाद में उसने धोखा दिया तो महिला डॉक्टर ने एफआईआर दर्ज कराई।

Tags:    

Similar News