Lucknow Rubaru Foundation Award: रूबरू फाउंडेशन ने देश के 53 साहित्यकारों को किया सम्मानित, एक्टर शाहबाज ख़ान भी पहूंचे

Lucknow Rubaru Foundation Award: बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता शाहबाज ख़ान आज लखनऊ में 'रूबरू फाउंडेशन' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने लोगों को सम्मानित भी किया।

Newstrack :  Network
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-11-25 13:30 GMT

Lucknow Rubaru Foundation Award: गुरुवार को राजधानी के हज़रतगंज में 'रूबरू फाउंडेशन' के साहित्य उत्सव में भारतभर के साहित्यकारों को सम्मान से नवाजा गया। साहित्य उत्सव में देश भर के साहित्यकार शामिल हुए। जिसमें एहसास दिलों के साझा कविता संग्रह व इरशाद राही की किताब 'जख्म' का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने साहित्यकारों को अच्छा और बेहतर लिखने को प्रेरित किया।

अच्छा लिखने के लिए पढ़ना ज़रूरी

समारोह का उद्घाटन करते हुए संस्थापक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कवि एवं लेखक इरशाद राही ने कहा कि "साहित्यकारों के सामने आज बड़ी चुनौतियां हैं। रचनाकारों को उन चुनौतियों का सामना करते हुए शोषित और दबे हुए लोगों के लिए आवाज उठानी चाहिए। अच्छा लिखने के लिए पढ़ना बहुत जरूरी है।"


साहित्य के बिना कला, फ़िल्म व थिएटर अधूरा'

इस मौके पर फिल्मी जगत की जानी मानी हस्ती एक्टर शाहबाज खान भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि रूबरू का बहुत अच्छा प्रयास है कि कला और साहित्य को एक मंच प्रदान किया है। साहित्य के बिना कला, थिएटर, फिल्म अधूरी है। कहानियों पर ही फिल्में बनती हैं और गाने भी शायर लिखते हैं।


बॉलीवुड एक्टर ने कार्यक्रम में 53 साहित्यकारों को सम्मान प्रदान किया। जिसमें पूरे भारत भर के साहित्यकार शामिल हैं। इसमें बेनजीर, आकांक्षा अवस्थी, जुबेर अंसारी, निषात नगरामी सत्या सिंह, तूलिका बनर्जी, मंजूषा श्रीवास्तव 'मृदुल', तूलिका रानी, अपर्णा गुप्ता, अर्चना पंत, अर्शी अल्वी, डॉ रुचि श्रीवास्तव, गुर्जर लखनवी, जेपी सिंह, कविता मिश्रा, नरेंद्र भूषण, नीति श्रीवास्तव, राजेश मल्होत्रा, सरिता कटियार, शक्ति बाजपाई, सुधा राज चौधरी, वर्षा वर्मा, यदुनाथ सुमन, बेनजीर, सुषमा दिक्षित शुक्ला और डॉक्टर इरशाद राही का नाम शामिल हैं।


डॉ हरी प्रकाश, सोनिया अक्स- हरियाणा

रिचा सिन्हा- मुंबई

झरना माथुर- उत्तराखंड

अमर सिंह- इटावा

रेणुका सिंह- गाजियाबाद

सपना एहसास- दिल्ली

शारिक रब्बानी- नेपाल


जरीन सिद्दीकी- दिल्ली

डॉक्टर रत्नेश्वर सिंह- पटना (बिहार)

डॉ अनुराधा पांडे- दिल्ली

मीनाक्षी शर्मा- आगरा

प्रज्ञा मिश्रा- हरदोई

मजहर रामपुरी- रामपुर

केवल कुमार केवल- जम्मू

दीप्ति दीप- बिहार


प्रोग्राम में साहित्यकार यदुनाथ सुमन, सुरेश सक्षम, सुधा राज चौधरी, एसरिता कटियार, प्रोफेसर साबीरा हबीब, दीप्ति जेटली, डॉ रुचि श्रीवास्तव, सोनिया आकाश, अनुपम कौशल ने रूबरू को उनके योगदान की बधाई दी। वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने में असमा हुसैन, नगर निगम की ज़ोनल अधिकारी बिन्नो रिजवी, अनम हुसैन अवधेश सोनकर और रूही रहमान का योगदान रहा।


taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News