Shamli News: खतरे के निशान के पास यमुना का जलस्तर, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 2 लाख 94 हजार क्यूसेक पानी

Shamli News: यमुना से सटे गांव को अलर्ट कर दिया गया है। जिसमें शामली के 15 गांव आते हैं। लगातार बारिश के चलते शामली जनपद को रेड जोन में आ गया है।

Update: 2023-07-10 07:37 GMT

Shamli News: पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के कारण यमुना उफान पर पहुंच गई हैं। सोमवार सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से महज 80 सेंटीमीटर कम 230.70 मीटर पर बह रही है। जल स्तर का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। यमुना से सटे गांव को अलर्ट कर दिया गया है। जिसमें शामली के 15 गांव आते हैं। लगातार बारिश के चलते शामली जनपद को रेड जोन में आ गया है।

हर साल हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी बनता है मुसीबत

दरअसल, आपको बता दें पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के कारण पिछले 3 दिन से हथिनी कुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ता जा रहा हैं। रविवार रात हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 1 लाख 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिसके चलते सोमवार सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 230.70 मीटर हो गया। जबकि यमुना का चेतावनी जलस्तर 231 मीटर और खतरे का निशान 231.50 मीटर पर है। सोमवार रात 1 बजे हथनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 2 लाख 58 हजार क्यूसेक, सोमवार सुबह 6 बजे 2 लाख 94587 क्यूसेक और सुबह 8 बजे 2 लाख 79898 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया गया।

आज रात तक खतरे के निशान को पार कर जाएगी यमुना

ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि सोमवार रात तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा। तहसीलदार गौरव सांगवान ने बताया कि तहसील क्षेत्र की सभी चार बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। तटवर्ती गांव के प्रधानों और चौकीदारों को यमुना नदी पर नजर रखने को कहा गया है। शामली प्रशासन द्वारा 15 गांवो को अलर्ट जारी कर दिया गया है। 3 दिन से हो रही बारिश के कारण भी शामली जनपद रेड जोन में आ गया है। जिसको देखते हुए यमुना से सटे गांवों को अलर्ट पर रखा गया है। यहां राहत और बचाव के तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Tags:    

Similar News